Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:03 AM IST

Wood Planter: क्राफ्ट का है शौक, लकड़ी के टुकड़े और रस्सी से बनाएं ये 5 सुंदर प्लांटर

अगर आप अपने घर को एक नेचुरल और लग्जरी विंटेज लुक देना चाहती हैं, तो बाजार से महंगे गमले खरीदने की जरूरत नहीं है। थोड़ी सी क्रिएटिविटी के साथ आप बेकार पड़े लकड़ी के टुकड़ों और जूट की रस्सी से बेहद शानदार DIY Wood Planters तैयार कर सकती हैं। 
Updated:- 2026-06-17, 13:11 IST
DIY Wood Planters

How To Make Planter With Wood And Rope: अक्सर घरों में कंस्ट्रक्शन के बाद लकड़ी के कुछ टुकड़े बेकार पड़े रह जाते हैं या फिर पुराने फर्नीचर की लकड़ियां कबाड़ में चली जाती हैं। लेकिन थोड़ी सी मेहनत और जूट की साधारण रस्सी की मदद से आप इन बेकार टुकड़ों को बेहद खूबसूरत और मॉडर्न वुडन प्लांटर्स में बदल सकती हैं। ये प्लांटर्स न सिर्फ आपके पौधों की खूबसूरती बढ़ाएंगे, बल्कि आपके घर के इंटीरियर को एक बहुत ही प्यारा, नेचुरल और लग्जरी विंटेज लुक भी देंगे।

अगर आपको भी अपने घर को पेड़-पौधों से सजाने और पुरानी चीजों से कुछ नया और यूनिक बनाने का शौक है, तो यह लेख आपके लिए काम का साबित हो सकता है। नीचे लेख में जानिए ऐसे ही 5 आसान और सुंदर प्लांटर्स बनाने के तरीके।

हैंगिंग रोप एंड वुड स्लैब प्लांटर (Hanging Rope Wood Planter)

हैंगिंग रोप एंड वुड स्लैब प्लांटर बनाना बेहद आसान है और यह आपके लिविंग रूम या बालकनी की दीवारों को एक शानदार लुक देता है। नीचे पढ़ें तरीका-

Hanging Rope Wood Planter

  • इसके लिए आपको लकड़ी का एक चौरस या गोल टुकड़ा चाहिए।
  • उस लकड़ी के चारों कोनों पर ड्रिल मशीन से छेद कर लें।
  • अब जूट की मजबूत रस्सी को उन छेदों से निकालकर नीचे की तरफ एक मजबूत गांठ बांध दें।
  • चारों रस्सियों को ऊपर ले जाकर एक साथ बांधें और दीवार या सीलिंग के हुक से लटका दें।
  • अब इस लकड़ी के पटरे पर आप छोटे-छोटे मनी प्लांट या सकुलेंट्स के गमले रख सकती हैं।

ट्री लॉग रस्टिक प्लांटर (Tree Log Rustic Planter)

अगर आपके पास पेड़ के तने का कोई मोटा और गोल टुकड़ा पड़ा है, तो आप उससे एक बेहद खूबसूरत रस्टिक प्लांटर बना सकती हैं। नीचे जानें बनाने का तरीका-

Tree Log Rustic Planter

  • ट्री लॉग रस्टिक प्लांटर के लिए लकड़ी के उस टुकड़े के बीच के हिस्से को किसी औजार की मदद से थोड़ा गहरा खुरच कर जगह बना लें।
  • अब इसके बाहरी हिस्से को चिकना करने के लिए थोड़ा सैंडपेपर रगड़ें।
  • इसके बाद इस पर रस्सी को गोल-गोल लपेटकर चिपका दें।
  • अब इस खोखले हिस्से में थोड़ी मिट्टी भरकर आप सीधे ही छोटे पौधे लगा सकती हैं।
  • यह आपके गार्डन एरिया में रखने के लिए सबसे बेस्ट और नेचुरल दिखने वाला प्लांटर है।

इसे भी पढ़ें- इनडोर और आउटडोर गार्डनिंग के लिए बेस्ट हैं ये Mannequin Planter Designs, घर को मिलेगा एकदम लग्जरी और मॉडर्न लुक

लकड़ी के टुकड़ों का बास्केट प्लांटर (Wooden Strip Basket)

अगर आपके घर में लकड़ी के चौकोर या आयताकार टुकड़े पड़े हैं, तो इसका इस्तेमाल आप बास्केट प्लांटर बना सकती हैं। नीचे जानें प्रोसेस-

  • बास्केट प्लांटर बनाने के लिए लकड़ी के टुकड़ों को ग्लू और कील का इस्तेमाल कर आपस में जोड़ें।
  • जब यह एक बॉक्स जैसा बन जाए, तो इसके चारों तरफ जूट की रस्सी को सुंदर पैटर्न में लपेटें।
  • इस बॉक्स के अंदर आप अपना साधारण प्लास्टिक का गमला रख सकती हैं।
  • यह आपके घर के बोरिंग गमलों को पूरी तरह से ढक देगा और डाइनिंग टेबल या टीवी यूनिट के पास रखने पर बहुत मॉडर्न लगेगा।

टियर हैंगिंग प्लांटर (Multi-tier Hanging Planter)

अगर आपके घर में जगह कम है और आप एक साथ कई छोटे पौधे लटकाना चाहती हैं, तो टियर हैंगिंग प्लांटर बेस्ट ऑप्शन है। नीचे पढ़ें तरीका-

Multi-tier Hanging Planter diy

  • टियर हैंगिंग प्लांटर के लिए लकड़ी के 2 या 3 बराबर साइज के पटरे लें।
  • सभी पटरों के कोनों पर छेद करें।
  • अब रस्सी की मदद से एक के नीचे एक, बराबर दूरी छोड़ते हुए इन पटरों को पिरोते जाएं।
  • हर पटरे के नीचे रस्सी में गांठ बांधना न भूलें ताकि वे अपनी जगह पर टिके रहें।
  • यह एक सुंदर शेल्फ जैसा दिखेगा, जिसे आप बालकनी की दीवार पर टांगकर उस पर छोटे-छोटे 3-4 गमले सजा सकती हैं।

रोप रैप्ड वुडन ब्लॉक प्लांटर (Rope Wrapped Block Planter)

रोप रैप्ड वुडन ब्लॉक प्लांटर सबसे क्विक और आसान तरीका है। नीचे जानें इस तरह के प्लांटर को बनाने का प्रोसेस-

Rope Wrapped Block Planter

  • लकड़ी का कोई चौकोर ब्लॉक या डिब्बा है, तो उस पर ग्लू लगाएं।
  • इसके बाद जूट की मोटी रस्सी को नीचे से ऊपर तक कसकर लपेटते जाएं।
  • जब पूरी लकड़ी रस्सी से ढक जाए, तो इसे सूखने दें।
  • आप चाहें तो इस रस्सी पर अपनी पसंद का कोई हल्का रंग भी कर सकती हैं।
  • इसके अंदर आर्टिफिशियल या असली पौधे लगाकर आप स्टडी टेबल या ऑफिस डेस्क पर रखें।

इसे भी पढ़ें- Ladder Planter Designs: बालकनी छोटी है? तो लेडर प्लांटर में सजाएं पौधे

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।