क्या आपके घर में भी सिखाई गईं ये 4 बातें? अगर हां, तो आपको मिली है सबसे शानदार परवरिश

यदि माता-पिता ने बच्चों को प्रयास की महत्ता, गलतियों को सुधारना, हमेशा सच बोलना और उन पर विश्वास करना सिखाया है, तो यह शानदार परवरिश का संकेत है। ये सीखें बच्चों को आत्मविश्वासी और जिम्मेदार बनाती हैं, जो जीवन की चुनौतियों का सामना करने में मदद करती हैं।
Updated:- 2026-03-10, 13:52 IST
parenting tips

एक अच्छा इंसान बनने की नींव स्कूल की किताबों से नहीं आती बल्कि घर की चारदीवारी में पेरेंट्स द्वारा रखी जाती है। अच्छी परवरिश का मतलब सिर्फ महंगी शिक्षा या सुख-सुविधाएं देना नहीं होता है, बल्कि ये संस्कार होते हैं जो मुश्किल समय में हमारा साथ देते हैं। अगर आपके माता-पिता ने बचपन में आपको ये 5 बातें सिखाई हैं, तो यकीन मानिए आप बहुत खुशकिस्मत हैं। ऐसे में इन बातों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि घर में सिखाई में कौन-सी बातें अच्छी परवरिश के संकेत हैं। इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

जीतना से पहले कोशिश करना है जरूरी

आज की भागदौड़ भरी दुनिया में हर कोई पहले नंबर पर आना चाहता है, लेकिन अगर आपके घर में हारने पर डांटने के बजाय आपकी मेहनत की तारीफ की गई, तो यह एक अच्छी परवरिश के संकेत हो सकते हैं। 

parenting tips (24)

यह सीख हमें सिखाती है कि असफलता से डरना नहीं चाहिए। जब बच्चा यह जान जाता है कि कोशिश करना जीत से ज्यादा कीमती है, तो वह जीवन में जोखिम लेने और नया सीखने से कभी पीछे नहीं हटता।

इसे भी पढ़ें - शर्मीलापन या सोशल एंग्जायटी, जानें क्यों आपका बच्चा दूसरों के सामने खुलकर नहीं बोल पाता?

गलती हो भी जाए तो कोई बड़ी बात नहीं

गलतियां इंसान से ही होती हैं, लेकिन कई बार बच्चे गलती छुपाने के लिए झूठ का सहारा ले लेते हैं क्योंकि उनके मन में डर बैठा होता है। अगर आपके पेरेंट्स ने कहा कि गलती हो गई, तो कोई बात नहीं, इसे सुधार लो बस, तो उन्होंने आपके मन से डर को खत्म कर दिया है। यह बात हमें अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करना और अपनी कमियों से सीखना सिखाती है। 

parenting tips (22)

चाहे जो हो जाए, झूठ मत बोलो

ईमानदारी एक ऐसा गुण है जो रातों-रात नहीं आता। बचपन में जब माता-पिता सच बोलने पर इनाम देते हैं या नाराज नहीं होते, तो बच्चा सच की कीमत समझता है। यह सीख एक व्यक्ति के चरित्र को मजबूत बनाती है। सच बोलने का साहस रखने वाले लोग समाज में हमेशा सम्मान पाते हैं और सिर ऊंचा करके जीते हैं।

हमें तुम पर पूरा विश्वास है

विश्वास एक ऐसी पावर है जो किसी भी इंसान के आत्मविश्वास को आसमान तक ले जा सकती है। जब माता-पिता कहते हैं कि हमें तुम पर भरोसा है, तो बच्चा खुद पर ट्रस्ट करना सीख जाता है। यह भरोसा उसे अकेले खड़े होने और कठिन फैसले लेने की शक्ति देता है। जिस इंसान के पीछे उसके परिवार का विश्वास होता है, वह कभी टूटता नहीं है।

इसे भी पढ़ें - Parenting Tips: मेरे बेटे को हमारे साथ नहीं दोस्तों के साथ रहना पसंद है... जानें कब पेरेंट्स से बचने लगते हैं बच्चे?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।