Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:38 AM IST

Saina Nehwal Biopic: फिल्म करने से पहले आखिर क्यों रखी परिणीति चोपड़ा ने इतनी बड़ी शर्त, जानें

श्रृद्धा कपूर के साइना नेहवाल की बायोपिक छोड़ने के बाद अब इस फिल्म के लिए परिणीति को चुना गया है। मगर, फिल्म साइन करने से पहले परिणीति ने एक बड़ी शर्त रख दी है। 
Updated:- 2019-04-03, 19:17 IST
image

 बॉलीवुड एक्‍ट्रेस श्रृद्धा कपूर इस वक्‍त अपनी फिल्‍म ‘स्‍ट्रीट डांसर’ की शूटिंग में काफी बिजी हैं। अपनी इस फिल्‍म के लिए उन्‍हों ने अपना फेवरेट प्रोजेक्‍ट ‘साइना नेहवाल की बायोपिक’ भी छोड़ दिया है। श्रृद्धा इस फिल्‍म के लिए डेट्स नहीं निकाल पा रही थीं। जबकि उन्‍हें जब यह फिल्‍म मिली तो 1 साल तक वह केवल बैडमिंटन ही खेलती रहीं। इतना ही नहीं साइना नेहवाल के साथ भी वह प्रैक्टिस करने जाया करती थीं। इतना कुछ होने के बाद भी वह इस फिल्‍म से अलग हो गईं। इस फिल्‍म के लिए श्रृद्धा के जाने के बाद परिणीति को चुना गया। परिणीति ने इस फिल्‍म को करने के लिए सहमती तो देदी है मगर, वह इस फिल्‍म को करने से पहले डायरेक्‍टर अमोल गुप्‍ता के आगे बड़ी शर्त रख चुकी हैं। आइए जानते हैं कि परिणीति ने क्‍या शर्त रखी है।

इसे जरूर पढ़ें: साइना नेहवाल की बॉयोपिक में श्रद्धा कपूर की जगह नजर आएंगी ये फेमस एक्ट्रेस

Saina nehwal biopic parineeti chopra big demand before doing  

क्‍या है शर्त 

परिणीति ने आजतक किसी बायोपिक में काम नहीं किया है देखा जाए तो साइना नेहवाल की बायोपिक उनकी पहली बायोपिक होगी। मगर, इस बायोपिक में वह बहुत ही अच्‍छे से काम करना चाहती हैं। साइना नेहवाल की तरह बैडमिंटन खेलने के लिए वह पहले पूरी तरह से बैडमिंटन में निपुण होना चाहती हैं। इसके लिए उन्‍होंने डायरेक्‍टर के आगे शर्त रखी है कि अगर वह इसमें कामयाब हो गईं तो ही वह यह फिल्‍म कर पाएंगी। 

इसे जरूर पढ़ें: परिणीति चोपड़ा के फेवरेट कुकीज के बारे में जानिए

Saina nehwal biopic parineeti chopra big demand before doing

परिणीति कर रही हैं परिश्रम 

इस फिल्‍म में काम करने के लिए परिणीति ने बैडमिंटन खेलना शुरू भी कर दिया है। वह डेली सुबह 5 बजे उठती हैं और एक 2 तक बेडमिंटन की प्रैक्टिस करती हैं। परिणीति ऐसा हर दिन नहीं कर पातीं मगर, हर एक दिन छोड़ एक दिन वह कोर्ट जाकर बैडमिंटन के गुण सीखती हैं। इसके साथ ही परिणीति साइना नेहवाल की तरह खेलने की केशिश भी करती हैं। परिणीति 3 से 4 महीने तक बैडमिनट खेलना चाहती हैं फिर फिल्‍म की शूटिंग शुरू होगी। जबकी श्रृद्धा ने 1 साल तक बेडमिंटन खेला था। यह बात परिणी‍ति को पता है इसलिए वह भी इस खेल में पहले परफेक्‍शन चाहती हैं फिर फिल्‍म करना चाहती हैं। 

 

आपको बता दें कि हालहि में परिणीति ने अक्षय कुमार के साथ फिल्‍म केसरी में काम किया है। फिल्‍म में परिणीति की एक्टिंग की हर जगह तारीफ हो रही है। वैसे परिणीति अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की शादी को लेकर भी काफी चर्चे में रह चुकी हैं। उनसे हर इंटरव्‍यू में प्रियंका की शादी से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। इतना ही नहीं परिणीति से कई लोग यह भी जानना चाहते हैं कि वह कब शादी करेंगी। खैर यह तो परिणीति ही बता सकती हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।