Priyanka-Nick Wedding: देशी गर्ल हो गई विदेशी, वेस्टर्न वेडिंग में प्रियंका ने निक को कहा ‘आई डू’

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का इंतजार कर रहे उनके फैंस के लिए खुश खबरी है। दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में वेस्टर्न रीति रिवाज से शादी कर ली है। ऐसी खबर है कि अब 2 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी होगी और दोनों उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगे। पहले खबर थी कि दोनों 3 दिसंबर को कैथेलिक रीति रिवाज से शादी करेंगे। मगर, यह शादी 1 दिसंबर को ही हो गई। अब प्रियंका चोपड़ा निक जोनस की ऑफीशिल पत्नी हो गई हैं।
प्रियंका ने शादी में क्या पहना
प्रियंका और निक की शादी उम्मेद भवन के लॉन में हुई है, जिसमें प्रियंका ने राल्फ लॉरेन गाउन पहन रखा है, वही जोनस ने भी इसी डिजाइनर के कपड़े पहने हैं। दोनों ने आफिशियल एक दूसरे को 'आइ डू आइ डू' कह कर शादी पूरी कर ली है। खास बात यह है कि यही वजह थी कि मुकेश अंबानी का पूरा परिवार 2 दिसंबर से ही पहले शादी में शामिल होने के लिए पहुंच चुका था और साथ ही प्रियंका के सभी करीबी मित्र भी पहुंच चुके थे। चूंकि शादी 2 दिसंबर से भी पहले हो जानी थी. खबर है कि सभी पुरुषों ने ब्लैक रंग का ड्रेस पहन रखा था। वही महिलाएं व्हाइट गाउन में था।
निक के पिता ने कराई शादी
कैथोलिक रीति रिवाज से हुई प्रियंका और निक की शादी में सारी रस्में निक के पिता पॉल केविन जोनस ने पूरे करवाए। आपको बता दें कि पॉल पहले अमेरिका में पादरी रह चुके हैं।इस लिए अपने बेटे की शादी भी उन्होंने ही करवाई। प्रियंका की ब्राइडमेट्स उनकी बहनें रहीं, जो पिंक आउटफिट में नजर आईं। जबकि ग्रूमपर्सन्स में निक के तीनों भाई जो, केविन, फ्रैंकी के साथ प्रियंका के भाई सिद्धार्थ भी शामिल हुए।
Read More: Priyanka Chopra bridal makeup: कुछ इस तरह से होगा प्रियंका का ब्राइडल मेकअप, आर्टिस्ट ने दिए हिंट्स
कब होगा वेडिंग रिसेप्शन
प्रियंका और निक की शादी तो हो चुकी है। खबरों के अनुसार 2 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज से शादी होगी। इसके बाद प्रियंका और निक भारत में दो वेडिंग रिसेप्शन देंगे। पहला रिसेप्शन दिल्ली में 4 दिसंबर को होगा और दूसरा मुंबई में होगा जिसमें बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज के आने की संभावनाएं हैं। मुंबई में होने वाले रिसेप्शन की डेट अभी सामने नहीं आई है।
View this post on Instagram
पटाखों से जगमगाया आसमान
शादी से पहले 30 नवंबर को प्रियंका की संगीत सेरिमनी हुई। संगीत सेरिमनी के दौरान प्रियंका और निक परफॉर्मेंस के वक्त उम्मेद भवन पैलेस में बेहद खुबूसरत फायर वर्क किया गया। यह फायर वर्क काफी देर तक होता रहा। इन पटाखों की गूंज इतनी तेज थी की जोधपुर के किसी भी कोने में खड़े होकर इसे सुना जा सकता था। साथ ही पूरे आसमान में पटाखों से बिखरी रौशनी से जगमगाहट बनी हुई थी।
महमानों और स्पॉटबॉयज के लिए थे खास नियम
महमानों और स्पॉटबॉयज जो प्रियंक और निक की शादी और सारे कार्यक्रमों के दौरान पैलेस में मौजूद रहेंगे उनके लिए खास नियम हैं। सबसे पहला नियम है कि जिस जगह फंक्शन चल रहा होगा वहां पर मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। पैलेस के क्रू मेंमबर्स से कैमरे वाले मोबाइल फोन ले लिया गए हैं और उन्हें बिना कैमरे वाले मोबाइल दि गए हैं, जिससे वह आपस में बातचीत कर सकते हैं बस। वहीं सभी महमानों को विशेष आइर्ड कार्ड और नियमों वाला कार्ड दिया गया है, जिसके द्वारा उनके लिए फंक्शन से जुड़े रहना संभव हो पाएगा। महमानों को उम्मेद भवन पैलेस के अंदर घूमने के लिए रॉयल गाडि़यां दी गई हैं। वह इन गाडि़यों में बैठ कर ही कहीं आ जा सकते हैं।
शाही बैंड ने महमानों का किया स्वागत
महमानों को शाही सर्विस देने के साथ ही प्रियंका और निक की शादी में संगीत सेरिमनी पर इंतजाम भी बेहद शाही थे। पैजेस में हर जगह दरबान मौजूद थे तो कही पर शाही बैंड बाज वाले शादी की धुने बजा रहे थे। इन्ही सबके बीच शाम को लगभग 8:30 पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के संगीत का कार्यक्रम शुरू हुआ। इस कार्यक्रम जहां प्रियंका ने देशी गर्ल और बाजीराव मस्तानी के ‘पिंगा’ सॉन्ग पर डांस किया वहीं निक और निक के भाई जो जोनस व उनकी पार्टनर सोफिया टर्नर ने अंग्रेजी गानों पर परफॉर्मेंस दी। पूरी सेरिमनी के दौरान हिंदी और अंग्रेजी गाने चलते रहे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।