herzindagi

टेस्टी अड्डा में करिए कोल्हापुर के बेस्ट फूड प्लेसेस की सैर

अगर आप कोल्हापुर घूमने जा रहे हैं और यहां की संस्कृति से रूबरू होना चाहते हैं तो यहां के टेस्टी फूड के जरिए आप आसानी से इस शहर से कनेक्ट हो सकते हैं। रेडियो सिटी की आरजे पूजा के साथ आइए जानें यहां के बेस्ट फूड प्लेसेस

Saudamini Pandey

Updated:- 2019-04-09, 18:59 IST

महाराष्ट्र में पंचगंगा नदी के किनारे बसे कोल्हापुर में अगर आप महालक्ष्मी के दर्शन करने जा रहे हैं या फिर यहां के भवानी मंडप को देखने जा रहे हैं तो यहां के टेस्टी फूड का मजा लेना ना भूलें। कोल्हापुर के इन फूड जॉइंट्स पर जाकर आपको मिलेंगे बेहद दिलचस्प फूड ऑप्शन्स। रेडियो सिटी की आरजे पूजा आज आपको ऐसे ही 10 फूड जॉइंट्स के बारे में बताने जा रही हैं। इनमें फडतरे मिसल सेंटर, पन्ना कोट्टा शुगर एंड स्पाइस, होटल परख, राजमंदिर आइसक्रीम जैसे आउटलेट्स शामिल हैं। तो आइए टेस्टी अड्डों के बारे में तफसील से जानते हैं-

फडतरे मिसल सेंटर

स्वाद से भरपूर है कोल्हापुर। यहां आपको नाश्ते के दिलचस्प ऑप्शन मिलते हैं। इनमें बेस्ट है फडतरे मिसल। मिसल में कई तरह की चीजें मिली होती हैं, रेड करी भी होती है, लेकिन यह बिल्कुल भी एसिडिक नहीं होती। यह ढाबे वाली फीलिंग देता है।

पन्ना कोटा

अगर आप सैंडविच पसंद करती हैं तो आपको पन्ना कोटा का बॉम्बे सैंडविच, ब्लू कराको फिज, क्लासिकल चीज पॉकेट का स्वाद खूब भाएगा। बॉम्बे सैंडविच का स्वाद काफी अलग होता है। इसमें प्याज, टमाटर के साथ मेयोनीज काफी स्वाद होती है। लेकिन इसमें सबसे दिलचस्प है ब्लू कराको फिज। यहां के शेफ्स ने इस फूड जॉइंट की पेंटिंग्स भी बनाई हैं।

होटल परख

अगर आप नॉनवेज की शौकीन हैं तो आपको होटल परख का फूड भी जरूर परखना चाहिए। यहां मटन सुक्का, मटन कीमा, तामड़ा रसा, पांडरा रसा और उसके साथ प्याज-टमाटर नींबू का सलाद। बिल्कुल फ्रेश और स्वाद से भरपूर। कोल्डापुर की थाली के ये सभी आइटम एक से बढ़कर एक होते हैं।

राजमंदिर आइसक्रीम

अगर आपको और आपकी फैमिली को आइसक्रीम पसंद हैं तो आपको यहां की राजमंदिर आइसक्रीम्स का स्वाद जरूर लेना चाहिए। कोल्हापुर में इसके चार और पुणे में 22 आउटलेट्स हैं। यहां की रेड पेरु आइसक्रीम का स्वाद जबरदस्त है। साथ ही यहां के श्रीखंड को भी जरूर टेस्ट करें इसमें काजू और टूटी-फ्रूटी का स्वाद चखकर आपको मजा आ जाएगा।

हिंदुस्तान बेकरी

खाने की बात हो और हिंदुस्तान बेकरी का जिक्र ना हो, ऐसा नहीं हो सकता। यह बेकरी यहां काफी ज्यादा फेमस है। यहां बेहद टेस्टी केक और पेस्ट्रीज तैयार किए जाते हैं और इन्हें बनाने में काफी एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है।

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।