जानिए क्या रात में दही खा सकते हैं?
रात को दही खानी चाहिए या नहीं खानी चाहिए ये जानने के लिए आप ये वीडियो देखिये। इस वीडियो में ये दिखाया गया है कि रात को दही खाने से आपको फायदा होगा कि नहीं। इसे खाने से आप बीमार तो नहीं हो जाएंगी। वैसे दही के बारे में हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि सर्दियों में दही खानी चाहिए कि नहीं।

Updated:- 2018-02-06, 19:59 IST
रात को दही खानी चाहिए या नहीं खानी चाहिए ये जानने के लिए आप ये वीडियो देखिये। इस वीडियो में ये दिखाया गया है कि रात को दही खाने से आपको फायदा होगा कि नहीं। इसे खाने से आप बीमार तो नहीं हो जाएंगी। वैसे दही के बारे में हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि सर्दियों में दही खानी चाहिए कि नहीं।
डायटिशियन सुजेता शेट्टी हमें दही के बारे में बता चुकी हैं कि ये आपके लिए कितनी फायदेमंद है वैसे दही के बारे में आयुर्वेदा और मेडिकल साइन्स में अलग-अलग तरह से चर्चा होती है जो बात आयुर्वेद के हिसाब से ठीक है वो मेडिकल साइन्स के हिसाब से गलत है। खासकर दही के बारे में तो ऐसी बहस अभी तक बनी हुई है।
ये तो हम आपको बता चुके हैं कि दही आपकी पाचन शक्ति के लिए बहुत अच्छी होती है। इसे खाने से डाइजेशन ठीक रहता है। दही खाने से पेट की गर्मी दूर होती है जिस वजह से छाले, कब्ज़ और बवासीर जैसी कई तरह की बीमारियों में आराम मिलता है। दूध से 18 प्रतिशत ज्यादा कैल्शियम दही में होता है। इसलिए दही आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है। इससे आपकी हड्डियां भी मजबूत होती है। और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है। वजन घटाने या कंट्रोल में रखने के लिए भी दही बहुत अच्छी होती है। ये आपकी स्किन के लिए त्वचा के दाग धब्बे मिटाने के लिए भी फायदेमंद होती है।
Read more:UP के दही भल्ले की रेसिपी जानिये
डॉक्टर से जानिए सर्दियों में दही खाएं या नहीं
Gympik की डायटिशियन सुजेता शेट्टी ने इस बारे में कहा कि लोगों को सर्दियों में दही खाने से पहले सोचने की जरूरत नहीं है। . ये लोगों का भ्रम है कि सर्दियों में दही नहीं खानी चाहिए। दही में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे खाने से आप सर्दियों में बीमार हो जाएंगीं। सभी को दिन में एक कटोरी दही जरूर खानी चाहिए। दही PRO-BIOTIC है इसमें LACTOBACILLI भी होता है जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। सबसे जरूरी बात ये है कि दही में HEALTHY BACTERIA होते हैं जो शरीर की INFECTIONS से लड़ने में मदद करते हैं। इससे आपकी IMMUNITY भी बढ़ती है। दही कैल्शियम से भरपूर होती है जो हमारी हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है।
दही फायदेमंद है लेकिन आयुर्वेद के अनुसार इसे रात में नहीं खाना चाहिए। रात को दही खाने से पाचन क्रिया में गड़बड़ी हो सकती है। रात में दही खाने से शरीर में इन्फेक्शन हो सकता है। इससे खांसी और जुकाम हो सकता है। शरीर में अगर सूजन है तो रात के समय दही कभी ना खाएं। जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो रात के समय इसका सेवन ना करें। दही खाने का सबसे बढ़िया समय सुबह का है। दही को हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इन्हीं सब कारणों की वजह से रात में नहीं खानी चाहिए दही।
Credits
Producer: Prabhjot Kaur
Video Editor:Syed Afraz
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।