अगर आप मुंबई घूमने का प्लान बना रही है तो यहां के इन फेमस फूड प्लेसेस का मजा उठाना ना भूलें। रेडियो सिटी के आरजे सलिल और आरजे सुचारिता के साथ आइए करते हैं मुंबई के इन टेस्टी अड्डों की सैर।
Updated:- 2019-04-16, 15:32 IST
देश की कमर्शियल कैपिटल है मुंबई। इसे सपनों का शहर भी कहा जाता है। लोग यहां बड़े-बड़े ख्वाब लेकर अपना करियर बनाने आते हैं। बॉलीवुड की रंग-रंगीली दुनिया से लेकर शोबिज के जलवे तक ऐसा बहुत कुछ है, जो देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में मुंबई को अलग पहचान दिलाता है। यहां बिग बी से लेकर आम इंसान तक जो एक चीज बड़े चाव से खाता है, वो है यहां का स्वादिष्ट खाना। कभी ना सोने वाले इस शहर में टेस्टी खाने के शानदार ऑप्शन्स हैं और आप चौबीसों घंटे इनका मजा ले सकते हैं। इन आउटलेट्स में बादशाह, सिंधुदुर्ग, सुख सागर, पिज्जा बाय द बे, ठक्कर्स, स्वाति स्नैक्स का नाम खासतौर पर लिया जा सकता है। तो रेडियो सिटी के आरजे सलिल और आरजे सुचारिता के साथ आइए करते हैं मुंबई के इन टेस्टी अड्डों की सैर।
इसे जरूर देखें:टेस्टी अड्डा में करिए जालंधर शहर की सैर, जानिए यहां के पूरे विशव में मशहूर पकवानों के बारे में
मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया की सैर करनी हो या जूहू बीच की, गिरगांव चौपाटी जाना हो या फिर मरीन ड्राइव, इन सभी जगहों पर आपको 'आमची मुंबई' वाली फीलिंग आएगी। अगर आप मुंबई को सही मायनों में जानना चाहते हैं तो यहां का टेस्टी फूड इसका बेहतरीन जरिया है, इसके जरिए आप यहां के लोगों से दिल का रिश्ता बना सकते हैं। यहां के बड़े-बड़े रेस्तरां से लेकर छोटे-छोटे स्टॉल्स तक आपको फूड का ऐसा फ्लेवर दे जाएंगे, जिससे आपको मिलेगा कभी ना भूल पाने वाला बेहतरीन स्वाद। आपकी मुंबई विजिट शानदार रहे और घूमने के दौरान आप यहां के बेस्ट फूड का मजा का मजा उठा सकें, इसके लिए आपको रेडियो सिटी के आरजे सलिल और आरजे सुचारिता के रेकमेंड किए गए इन फूड ज्वाइंट्स पर जरूर जाना चाहिए।
इन सभी फूड आउलटेस्ट्स का खाना है लाजवाब। यहां आपको ना सिर्फ खाने-पीने के ढेर सारे ऑप्शन मिलते हैं, बल्कि आप आपको सही कीमत में बढ़िया खाने का मजा उठाने का मौका भी मिलता है। जब एंबियंस शानदार हो और खाना भी मुंह में पानी ला देने वाला हो तो भला जी क्यों ना ललचाए। तो सोच क्या रहे हैं, इस वीडियो को देखिए और यहां के इन बेस्ट फूड आउटलेट्स के बारे में जानिए, ताकि आपका सफर बन जाए आपका अब तक का सबसे यादगार सफर।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।