ब्रेकफास्ट करना जरूरी है- शेफ संजीव कपूर ब्रेकफास्ट में क्या खाते हैं?

ब्रेकफास्ट करना जरूरी है ये तो सब जानते हैं लेकिन इसके बावजूद लोग ब्रेकफास्ट नहीं कर पाते वजह ये तो सब जानते हैं कि सुबह जल्दबाज़ी में ब्रेकफास्ट करने का समय नहीं मिलता। लेकिन ये वजह गलत है। ऐसा नहीं होता और ये हमारा नहीं बल्कि शेफ संजीव कपूर का कहना है। 

Inna Khosla

ब्रेकफास्ट करना जरूरी है ये तो सब जानते हैं लेकिन इसके बावजूद लोग ब्रेकफास्ट नहीं कर पाते वजह ये तो सब जानते हैं कि सुबह जल्दबाज़ी में ब्रेकफास्ट करने का समय नहीं मिलता। लेकिन ये वजह गलत है। ऐसा नहीं होता और ये हमारा नहीं बल्कि शेफ संजीव कपूर का कहना है। 

Her Zindagi से हुई खास बातचीत में शेफ संजीव कपूर ने बताया कि ब्रेकफास्ट करना कितना जरूरी है और वो breakfast में क्या खाते हैं। शेफ संजीव कपूर ने इस वीडियो में ब्रेकफास्ट करने के फायदों के बारे में भी बात की। अगर आप हर रोज़ जल्दबाज़ी में ब्रेकफास्ट नहीं कर पाते तो आपको ऐसा क्या खाना चाहिए जिससे आपको उस समय के जरूरी nutrients मिल जाए। 

Breakfast को प्लान करें 

शेफ संजीव कपूर ने हमारे से हुई खास बातचीत में बताया कि आपको अपने दिन के पहले मील को एक दिन पहले ही प्लान कर लेना चाहिए। यानि आप अगले दिन क्या खाने वाली हैं इस बारे में आप एक दिन पहली ही सोच लें इससे दो फायदे होंगें एक कि आप हेल्दी ब्रेकफास्ट कर पाएंगी और दूसरा ये कि आपको ब्रेकफास्ट बनाने से पहले सोचना नहीं पड़ेगा इसलिए ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। 

अकसर लोग ये सोचकर कि आज ब्रेकफास्ट में क्या खाना है क्या बनाऊं इस चक्कर में ब्रेकफास्ट ही skip कर लेते हैं लेकिन ऐसा करना सही नहीं है क्योंकि रात को खाना खाने के बाद आप सो जाते हैं और अगले दिन जब आप 9-10 घंटे बाद सोकर उठते हैं और घर से बिना खाए-पीए चले जाते हैं तो आपका पेट खाली रहता है जिससे आपकी हेल्थ खराब होने का खतरा भी बना रहता है। 

Read more: राजस्थानी लापसी घर में बनाने की ये रेसिपी आप नहीं जानती होंगी

शेफ संजीव कपूर ब्रेकफास्ट में क्या खाते हैं?

इंडिया के जाने माने मास्टर शेफ संजीव कपूर ने इस वीडियो में ये भी बताया कि है वो ब्रेकफास्ट में क्या खाना पसंद करते हैं। शेफ संजीव कपूर दुनिया भर को अपने हाथों से बना बेस्ट फूड सर्व करते हैं लेकिन वो खुद ब्रेकफास्ट में सिर्फ फ्रूट्स खाना ही पसंद करते हैं। सुबह-सुबह फल खाने से शरीर में दिनभर ताज़गी और फुर्ती बनी रहती है। शायद यही वजह है कि शेफ संजीव कपूर भी ब्रेकफास्ट में फल खाते हैं। शेफ संजीव कपूर का कहना है कि फल आप सुबह की जल्दबाज़ी में आराम से खा भी सकते हैं और ये आसानी से पच भी जाता है 

Read more: कैटरीना कैफ ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक दिनभर में क्या-क्या खाती है?

ब्रेकफास्ट पर ऐसे करें अमल 

ब्रेकफास्ट करना जरूरी होता है और अगर बार-बार आप उसे किसी ना किसी बहाना से skip करती रहती हैं तो जरूरी है कुछ बातों पर आपको अमल करना। एक दिन पहले ही आप ये सोच लें कि आप ब्रेकफास्ट में क्या खाएंगी। कितने बजे आपको बाहर जाना है ताकि उससे आधा घंटा या 15 मिनट पहले आप तैयार हो जाएं और ब्रेकफास्ट करने के लिए बैठ जाएं। 

शेफ संजीव कपूर ने इस वीडियो में ये भी कहा है कि ब्रेकफास्ट के लिए समय नहीं है ये बहाना गलत है।

 

Credits

Producer: Rohit Chavan

Video Editor: Anand Sarpate

Disclaimer