herzindagi

स्ट्रीट फूड्स के चटकारे से नहीं बचे हैं बी-टाउन के सेलेब्स भी, यहां जानिये इनके फेवरेट डिश

स्ट्रीट फूड का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है ना। सड़क किनारे लगे ठेले पर खाने का जो स्वाद मिलता है,वो किसी फाइव स्टार होटल में नहीं मिलता। आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि यह बात हमारे बॉलीवुड सेलेब्स भी मानते हैं<br />मौक़ा मिलते ही आपके चहेते सेलेब्स भी स्ट्रीट फूड का ख़ूब मज़ा लेते हैं। बस फ़र्क इतना है कि वो यह मज़ा कभी-कभी ही ले पाते हैं। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड सेलेब्स के फ़ेवरेट स्ट्रीट फूड-

Anupriya Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 13 Nov 2017, 11:11 IST

हुमा कुरैशी

Create Image :

आपको बता दें कि दिल्ली में हुमा के पिता का Salim's नाम से मशहूर रेस्तरां भी हैं। हुमा खुद भी बहुत फूडी हैं और उन्हें स्ट्रीट्स पर बिकने वाली बिरयानी बहुत पसंद हैं। हुमा ने बताया कि वो बिरयानी खाते हुए अपनी उंगलियां चाटने लग जाती हैं।

कृति सनोन

Create Image :

कृति खाने की इतनी शौक़ीन नहीं हैं पर उन्होंने हमें बताया कि वो गोलगप्पे बहुत खाती हैं। तीखा पानी और इमली की चटनी उन्हें आलू के मसाले के साथ गोलगप्पे में बहुत पसंद हैं।

Read more : किसने बनाया दुनिया का सबसे महंगा पिज्ज़ा?

आयुष्मान खुराना

Create Image :

आयुष्मान खुराना से जब उनके स्ट्रीट फूड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सबसे पहले कहा कि उन्हें गोलगप्पे बिल्कुल पसंद नहीं हैं। है ना काफ़ी शॉकिंग? आखिर गोलगप्पे किसी को नापसंद कैसे हो सकते हैं? ख़ैर, आयुष्मान ने बताया कि उन्हें समोसा, वड़ा पाव और इंडियन-चायनीज़ बहुत पसंद हैं।

राजकुमार राव

Create Image :

राजकुमार का कहना है कि वो खाने के बहुत शौक़ीन हैं। जहां भी जाते हैं, उन्हें वहां के लोकल फूड्स को ट्राय करना बहुत पसंद हैं। राजकुमार को गोलगप्पे पसंद हैं। कुल्फी, छोले कुलचे और गोवा के लोकल फ़ूड भी उनके फ़ेवरेट स्ट्रीट फूड की लिस्ट में शामिल हैं।

संयमी खेर

Create Image :

संयमी ने हमे बताया कि उनके माता-पिता मिलकर नासिक में 3 रेस्तरां चलाते हैं और इसलिए वो अपने आपको बचपन से ही कुक मानती हैं। संयमी ने स्ट्रीट फूड के बारे में कहा कि उन्हें किसी भी तरह की चाट पसंद हैं। सेवपुरी, भेलपुरी,कचौरियां... यह सब उन्हें बहुत पसंद हैं।

अथिया शेट्टी

Create Image :

अथिया ने बताया कि उन्हें दिल्ली की चाट बहुत पसंद है। ख़ासकर वहां स्ट्रीट्स पर बिक रहे राजमा चावल। वो जब भी दिल्ली जाती हैं हर बार राजमा चावल खाती हैं।

आदर जैन

Create Image :

आदर स्कूल टाइम से ही स्ट्रीट फूड्स के दीवाने हैं। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल के पास एक स्पेशल 'टकला सैंडविच'मिलता था, जो वो आज भी बहुत याद करते हैं। इसके अलावा उन्हें पाव भाजी, गोलगप्पे और ख़ास कर तीखा-चटपटा पानी बहुत पसंद हैं।

Read more : कोलकाता के रसगुल्ले पर मचलता है विद्या बालन का दिल