herzindagi

Authentic थाई फूड कितनी तरह का होता है?

क्या आप जानते हैं कि authentic थाई फूड क्या है। इस वीडियो में आपको फाइव स्टार होटल के executive chef श्रीनिवासन जी authentic थाई फूड के बारे में बता रहे हैं। 

Inna Khosla

Updated:- 2017-12-16, 16:03 IST

थाईलैंड घूमना और थाईलैंड का खाना खाना लोगों को बहुत पसंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि authentic थाई फूड क्या है। इस वीडियो में आपको फाइव स्टार होटल Radisson के executive chef श्रीनिवासन जी authentic थाई फूड के बारे में बता रहे हैं। थाई फूड आपने जरूर खाया होगा या आप खाना चाहते होंगें लेकिन आप इसके बारे में शायद ही ज्यादा कुछ जानते होंगें। Authentic थाई फूड चार तरह का होता है- नॉर्थ थाई फूड, नॉर्थ ईस्ट थाई फूड, सेंट्रल थाई फूड और सदन थाई फूड। शेफ ने हमें बताया की सभी थाईफूड बहुत ही colourful होता है। इसे बनाने का तरीका भी बहुत ही खास होता है। आप इस नॉन वेजिटेरियन थाई फूड की category में रख सकते हैं। भारत में बनाए जाने वाले authentic थाई फूड के लिए जो सामान इस्तेमाल होता है वो स्पेशली थाईलैंड से आता है या फिर भारत के समुद्री हिस्से से जहां पर स्पेशली sea फूड खाया जाता है। श्रीनिवासन जी ने हमें बताया कि वो ज्यादातर सामान इंडिया के साउथ की तरफ से मंगवाते हैं। वहां के खाने का स्वाद ही authentic थाई फूड के स्वाद को खास बनाता है।

Read more:थाईलैंड की थाई मसाज के बारे में सब जानिये

थाई फूड में आपको चावल, चिकन, फिश और नूडल्स जरूर खाने के लिए मिलते हैं। इस खाने को बनाने का तरीका भी बहुत की अलग होता है। हर जगह थाई फूड को अलग तरह से बनाया जाता है इसलिए इसका स्वाद भी अलग होता है। थाईलैंड में मिलने वाली डिप्स, नूडल्स, चावल, सलाद और सूप सभी बहुत ही अलग तरह के होते हैं। भले ही इसका नाम आपको अपने यहां सुनने में एक जैसा लगे लेकिन इसके स्वाद में आपको बहुत diffrence महसूस होगा। ये सिर्फ दिखने में ही अलग नहीं होता बल्कि स्वाद में भी खास होता है। अब आप अपने लिए किस तरह का थाई फूड पसंद करते हैं ये आपकी choice है। जिस तरह से भारत में आपको हर राज्य के खाने में अलग स्वाद मिलता है उसी तरह थाईलैंड में भी हर जगह का स्वाद अलग होता है। थाई फूड के असली स्वाद का मज़ा लेने के लिए आपको एक बार थाईलैंड जरूर जाना चाहिए। थाईलैंड में आपको बैंकॉक से लेकर phuket तक हर जगह अलग taste मिलेगा।

Credits

Video Editor: Syed Afraz

Cameraman: Sachin Vats

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।