Mon Sep 14, 2026 | Updated 06:10 PM IST

बच्चे अंगूठा क्यों चूसते हैं? जानें कारण और इस आदत को छुड़ाने के 4 तरीके

छोटे बच्चों में एक आदत जो कॉमन होती है वह है अंगूठा चूसना। आमतौर पर माता-पिता इस आदत को छुड़ाने के लिए अलग-अलग तरकीब लगाते हैं। मगर बच्चे कुछ देर रुकने के बाद दोबारा से अंगूठा मुंह में डाल लेते हैं। नीचे जानें कारण और इस परेशानी से राहत पाने के तरीके।
Updated:- 2026-07-29, 12:03 IST
why do babies suck their thumb

छोटे बच्चों में अंगूठा चूसना एक बेहद आम आदत है, जिसे देखकर अक्सर माता-पिता परेशान हो जाते हैं। शिशुओं में यह उनका स्वाभाविक जन्मजात रिफ्लेक्स होता है, जिससे उन्हें सुरक्षा और सुकून का एहसास होता है। जब बच्चे मां का दूध पीते हैं या बॉटल से फीड करते हैं, तो नेचुरली सकिंग की इच्छा होती है, जो अंगूठा चूसने से पूरी होती है। हालांकि, यह छोटे बच्चों में सामान्य है, लेकिन अगर यह आदत लंबे समय तक बनी रहे, तो उनके दांतों के विकास पर बुरा असर पड़ सकता है। नीचे लेख में स्टेरिस हेल्थकेयर की चेयरमैन जीवन कसारा से जानें बच्चे अंगूठा क्यों चूसते हैं और इस आदत को छुड़ाने के तरीके।

बच्चे अंगूठा क्यों चूसते हैं?

बच्चों के लिए अंगूठा चूसना एक ऐसा जरिया है जिससे वे खुद को सुरक्षित और तनावमुक्त महसूस करते हैं। जब वे डरते हैं या असहज होते हैं, तो यह आदत उन्हें तुरंत राहत देती है।

why do children suck their thumb

कई बच्चों को सोते समय या नींद से जागने के बाद अंगूठा चूसने की आदत होती है। यह उन्हें जल्दी सोने और रिलैक्स होने में मदद करता है। जब बच्चों के पास कोई खेलकूद का साधन नहीं होता या वे बोर हो रहे होते हैं, तब वे ध्यान भटकाने के लिए अपना अंगूठा चूसने लगते हैं। आप जब बच्चों के मसूड़ों में नए दांत निकलने के दौरान खुजली या दर्द होता है, तब भी वे राहत पाने के लिए अंगूठा मुंह में डालने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें- बच्चे के आलस और टालने की आदत से हैं परेशान, जानें उसे खुद काम करना कैसे सिखाएं?

अंगूठा चूसने की आदत छुड़ाने के 4 तरीके

बच्चे अगर एक बार अंगूठा चूसना शुरू कर देता है, तो इस आदत को छुड़ाना मुश्किल हो जाता है। मगर कुछ बातों का ध्यान रखकर आप इस आदत को छुड़ा सकती हैं। नीचे जानें-

why do babies suck their thumb

1. डांटने के बजाय प्यार से समझाएं

अक्सर माता-पिता बच्चों को अंगूठा चूसते देख गुस्सा करते हैं या उन्हें डांटते हैं। ऐसा करने से बच्चा जिद्दी हो सकता है और तनाव में आकर और ज्यादा अंगूठा चूसने लग सकता है। इसके बजाय, प्यार से समझाएं कि बड़े होने पर यह आदत अच्छी नहीं होती। इतना ही नहीं बल्कि जब बच्चे आपके कहने पर बात सुनें, तो उनकी तारीफ करें।

2. कारण समझें और उनका ध्यान भटकाएं

बच्चे अक्सर तनाव, बोरियत या डर की वजह से अंगूठा चूसते हैं। आपको यह देखना होगा कि बच्चा किस समय ऐसा ज्यादा करता है। जब भी बच्चा अंगूठा मुंह में डाले, प्यार से उसका ध्यान किसी दूसरी एक्टिविटी, जैसे खिलौने से खेलने, ड्राइंग करने या कहानी सुनने में लगा दें।

thumb sucking reasons and ways to stop the habit

3. व्यस्त रखें और हाथों में कुछ दें

बच्चे का मन खाली रहने पर अंगूठा मुंह में जाने की संभावना बढ़ जाती है। दिनभर बच्चे को किसी न किसी रचनात्मक काम या खेल में व्यस्त रखें। सोते समय उनके हाथों में कोई सॉफ्ट टॉय दे सकती हैं, ताकि उनके हाथ व्यस्त रहें और वे अंगूठे की तरफ न जाएं।

4. रात के समय दस्ताने या बैंडेज का इस्तेमाल करें

अगर बच्चा सोते समय अनजाने में अंगूठा चूसता है, तो आप रात को सोते समय उसके हाथ में सूती दस्ताने पहना सकती हैं या अंगूठे पर हल्का सा बैंडेज लगा सकती हैं।

how to remove thumb sucking habit

इससे जब भी बच्चा नींद में अंगूठा मुंह में डालेगा, उसे अजीब लगेगा, जिससे धीरे-धीरे उसकी यह आदत छूट जाएगी। इसके अलावा आप मार्केट में मिलने वाला पैसिफर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- बच्चा बार-बार बोलता है झूठ? गुस्सा करने के बजाय इन 5 तरीकों से करें सुधार

आपका बच्चा भी अगर अंगूठा चूसता है, तो आप इन तरीकों को आजमा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit- Shutterstock

FAQ
क्या अंगूठा चूसने से बच्चे के दांत खराब होते हैं?
4-5 साल की उम्र के बाद लगातार अंगूठा चूसने से बाहर आते पक्के दांतों की बनावट बिगड़ सकती है।
अंगूठा चूसने की आदत छुड़ाने के लिए कड़वी चीज लगाना सही है?
कड़वी चीज लगाने के बजाय बच्चे को प्यार से समझाने और सकारात्मक प्रोत्साहन देने को डॉक्टर ज्यादा बेहतर मानते हैं। 
आमतौर पर बच्चे किस उम्र तक अंगूठा चूसना बंद कर देते हैं?  
अधिकांश बच्चे 2 से 4 साल की उम्र के बीच यह आदत अपने आप छोड़ देते हैं।  
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।