इस वीकेंड पार्टनर के साथ बनाएं यादगार पल, कम बजट में ट्राई करें ये 5 यूनिक डेट आइडियाज

अगर आप काफी समय से डेट प्लान करने की सोच रही हैं, लेकिन बजट साथ नहीं दे रहा है, तो हम आपके लिए 5 डेट आइडियाज लेकर आए हैं। यह सभी बजट फ्रेंडली हैं और इनसे नुकसान भी नहीं होता है।
Updated:- 2026-11-03, 17:48 IST
Weekend Date Ideas

Budget Friendly Date Ideas: वीकेंड आते ही कपल्स डेट प्लान करने लगते हैं, लेकिन हर बार महंगे कैफे और बार में जाना जेब पर भारी पड़ता है। अगर आप भी कम बजट में अपने पार्टनर के साथ कुछ नया और यादगार करना चाहती हैं, तो इस बार कुछ हटके ट्राई कीजिए। स्ट्रीट फूड ट्राई करने से लेकर पार्क में सुबह की सैर तक हम आपके लिए ऐसे 5 आइडियाज लेकर आए हैं, जो बिना ज्यादा पैसे खर्च किए आपके रिश्ते में नई एनर्जी ला सकते हैं।

बजट फ्रेंडली 5 डेट आइडियाज

अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ डेट पर जानें का प्लान कर रही हैं, तो ये 5 आइडियाज आपके लिए हैं। इनमें पैसे भी कम खर्च होंगे और आपका पार्टनर खुश भी हो जाएगा।

1. पॉटरी या पेंटिंग क्लास में साथ बनाएं यादें

अगर आप दोनों को आर्ट पसंद है तो वीकेंड पर पॉटरी वर्कशॉप या पेंटिंग क्लास एक परफेक्ट डेट बन सकती है। साथ में मिट्टी से कुछ बनाना या कैनवास पर रंग भरना न सिर्फ मजेदार होता है, बल्कि एक-दूसरे को समझने का मौका भी देता है। आप साथ में क्यूट क्ले कप या पेंटिंग बना सकते हैं। वीकेंड पर कई जगह ऐसी वर्कशॉप होती हैं जिनकी ऑनलाइन बुकिंग हो जाती है। पहले से रिसर्च करके अपने लिए बेस्ट ऑप्शन चुनें।

2. शहर के स्ट्रीट फूड का लें मजा

हर बार कैफे जाने के बजाय इस बार अपने शहर के स्ट्रीट फूड को एक्सप्लोर करें। भारत के हर शहर का अपना जायका है। पार्टनर के साथ फूड क्रॉल पर निकलें और चाट, मोमोज, कुल्हड़ चाय जैसी चीजों का मजा लें। यह कैफे से सस्ता भी है और टेस्ट में भी लाजवाब है। हमेशा साफ-सुथरी और भरोसेमंद जगहों पर ही खाएं, ताकि सेहत पर कोई असर न पड़े।

street ideas

 image credit- magnific

3. म्यूजियम या आर्ट एग्जीबिशन घूमने जाएं

अपने शहर की कला और संस्कृति को करीब से जानने के लिए म्यूजियम, आर्ट गैलरी या एग्जीबिशन से बेहतर कुछ नहीं। इन जगहों की टिकट बहुत कम होती है और कई बार गैलरी में एंट्री फ्री भी होती है। पार्टनर के साथ शांति में आर्ट देखना एक अलग ही सुकून देता है। जाने से पहले टाइमिंग और टिकट प्राइस ऑनलाइन चेक कर लें।

4. सुबह-सुबह पार्क में करें मॉर्निंग वॉक

वीकेंड की सुबह पार्टनर के साथ किसी पार्क, नर्सरी या किसी पुराने किले के आसपास सैर करना बेहद सुकून भरा हो सकता है। इसका कोई खर्च नहीं है और सेहत के लिए भी फायदेमंद है। बातें करते हुए टहलना रिश्ते को और मजबूत बनाता है। जाने से एक दिन पहले मौसम का हाल जरूर देख लें, ताकि बारिश आपका प्लान खराब न करे।

young couple date

 image credit- magnific

5. एक-दूसरे के लिए करें थ्रिफ्ट शॉपिंग

शॉपिंग तो सभी को पसंद है, लेकिन ब्रांडेड कपड़े महंगे पड़ते हैं। ऐसे में थ्रिफ्ट शॉपिंग एक शानदार आइडिया है। यह सस्ती और सस्टेनेबल भी है। इसे और मजेदार बनाने के लिए एक-दूसरे के लिए कपड़े खरीदने का चैलेंज करें। इससे आप एक-दूसरे की पसंद को और बेहतर समझ पाएंगे।

कपल्स इन बातों का जरूर रखें ध्यान

कपल्स डेट पर जानें से पहले नीचे दी गई इन बातों का जरूर ध्यान रखें, वरना उनका नुकसान हो सकता है।

  • स्ट्रीट फूड खाते समय साफ-सफाई और हाइजीन का विशेष ध्यान रखें।
  • किसी भी वर्कशॉप या म्यूजियम में जाने से पहले उसकी लोकेशन, टाइमिंग और टिकट प्राइस ऑनलाइन चेक कर लें।
  • थ्रिफ्ट मार्केट में भीड़ ज्यादा हो सकती है, इसलिए अपने सामान का ध्यान रखें।
  • मॉर्निंग वॉक के लिए ऐसी जगह चुनें जो सुरक्षित हो और जहां रोशनी अच्छी हो।

इस वीक ऊपर दिए गए आइडियाज से आप एक अच्छी से डेट प्लान कर सकती हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- magnific

FAQ
कम बजट में कपल्स के लिए सबसे अच्छी डेट कौन सी है?
कम बजट में मॉर्निंग वॉक, स्ट्रीट फूड क्रॉल और म्यूजियम विजिट सबसे अच्छे ऑप्शन हैं, जिनमें लगभग कोई खर्च नहीं होता।
क्या पॉटरी और पेंटिंग क्लास महंगी होती हैं?
नहीं, वीकेंड पर होने वाली ज्यादातर वर्कशॉप 300 से 800 रुपये प्रति व्यक्ति के बीच होती हैं और ऑनलाइन बुक की जा सकती हैं।
थ्रिफ्ट शॉपिंग डेट को मजेदार कैसे बनाएं?
एक-दूसरे के लिए कम कीमत में कपड़े खरीदने का चैलेंज रखें, इससे आप पार्टनर की पसंद को बेहतर समझेंगे और मजा भी आएगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।