करवा चौथ पर पति का साथ पत्नी को दिला सकता है खास होने का एहसास, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और अपनापन जताने का खास मौका होता है। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती है और चांद देखने के बाद व्रत खोलती है। आमतौर पर देखने को मिलता है कि पति घर से बाहर होते हैं या फिर ऑफिस से देर आते हैं। मगर आपका एक छोटा सा कदम बिना किसी महंगे उपकार के खास महसूस करा सकता है। अगर आप भी इस करवा चौथ 2026 अपनी पत्नी को स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो नीचे लेख में बताए गए तरीके अपना सकते हैं। जानें-
पत्नी को खास एहसास दिलाने के लिए क्या करें?
अधिकतर पति करवा चौथ के खास मौके पर अपनी पत्नियों के लिए गिफ्ट्स खरीदकर लाते हैं, लेकिन कई बार जीवनसाथी को किसी खास उपहार की नहीं बल्कि साथ की जरूरत होती है। ऐसे में करवा चौथ पर अपनी पत्नी को स्पेशल महसूस कराने के लिए नीचे बताए गए तरीके आजमा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- करवा चौथ पर सेल्फी आएगी शानदार, घर के परदे और लाइट्स से ऐसे बनाएं परफेक्ट फोटो स्पॉट
1. सुबह पत्नी के काम में हाथ बटाएं
करवा चौथ के दिन कई महिलाएं सुबह जल्दी उठकर सरगी खाती हैं और फिर पूरे दिन व्रत की तैयारी, घर के काम और पूजा की व्यवस्था में लगी रहती हैं। ऐसे में पति सुबह से ही घर के कामों में हाथ बंटाकर उसका बोझ कम कर सकते हैं। बच्चों को तैयार करना, नाश्ते की तैयारी करना या घर को व्यवस्थित रखने में मदद करना छोटी बातें लग सकती हैं, लेकिन इनसे पत्नी को काफी राहत मिलती है। इससे यह भी जाहिर होता है कि त्योहार की जिम्मेदारी केवल उसकी नहीं बल्कि दोनों की है।
Image credit-ai
2. पत्नी की थकान और जरूरतों के बारे में पता करें
व्रत के दौरान हर महिला का एक्सपीरियंस एक जैसा नहीं होता। किसी महिला को सिरदर्द, तो किसी को कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में पति को उसकी परेशानी को समझे और उनका साथ दें। अगर पत्नी की तबीयत ठीक नहीं है, तो उससे बात करें और कहें कि अगर व्रत रखने में दिक्कत है, तो इसे न करें। हेल्थ को प्राथमिकता देना प्यार जताने का खास तरीका है।
3. महंगे गिफ्ट्स से ज्यादा मायने रखती है फीलिग्स
करवा चौथ पर गिफ्ट देना अच्छा लग सकता है, लेकिन पत्नी को खास महसूस कराने के लिए महंगे गहने या कपड़े जरूरी नहीं हैं। पति अपनी जीवन संगिनी के लिए एक प्यारा पत्र लिख सकते हैं, उनकी पसंद की मिठाई ला सकते हैं या कुछ समय सिर्फ उसके साथ बिता सकते हैं। दिनभर की व्यस्तता के बीच प्यार से कही गई बातें रिश्ते में मिठास घोल सकती हैं। पत्नी को बताएं कि वह घर और परिवार के लिए जो कुछ करती है, उसकी आप कद्र करते हैं।
Image Credit-ai
4. पूजा और चांद देखने की तैयारी में साथ दें
करवा चौथ की शाम पूजा की तैयारी और चांद निकलने का इंतजार कई बार व्यस्तता भरा हो सकता है। अपनी पत्नी के साथ पूजा की थाली सजाने, जरूरी सामान इकट्ठा करने या छत और बालकनी में व्यवस्था करने में मदद कर सकते हैं। चांद निकलने में देर हो, तो पत्नी की परेशानी को समझें और उसे बार-बार समय के बारे में पूछकर परेशान न करें। अगर वह चाहे, तो उसके साथ बैठकर बातें करें या कुछ अच्छा समय बिताएं।
रिश्ते में बराबरी का एहसास भी है जरूरी
करवा चौथ को केवल पत्नी के त्याग और समर्पण का दिन मानने के बजाय इसे एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का मौका बनाया जा सकता है। पति पत्नी से पूछ सकते हैं कि वह त्योहार किस तरह मनाना चाहती है और उसे किस चीज से खुशी मिलेगी। व्रत रखना या न रखना उसका व्यक्तिगत फैसला होना चाहिए। प्यार का मतलब किसी पर परंपरा का प्रेशर डालना नहीं, बल्कि उसकी पसंद और भावनाओं का सम्मान करना है।
इसे भी पढ़ें- करवा चौथ से एक दिन पहले रात के खाने में क्या बनाएं? हल्का होने के साथ पोषण भी देंगे ये 5 फूड ऑप्शन
आखिरकार, करवा चौथ की असली खूबसूरती महंगे उपहारों में नहीं, बल्कि उस अपनेपन में है जो पति-पत्नी एक-दूसरे को महसूस कराते हैं। जब पति पत्नी की मेहनत को समझता है, उसकी जरूरतों का ध्यान रखता है और हर छोटी-बड़ी जिम्मेदारी में साथ देता है, तो त्योहार केवल एक रस्म नहीं रहता, बल्कि रिश्ते को और मजबूत बनाने का मौका बन जाता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Main
- क्या करवा चौथ पर पत्नी को कोई सरप्राइज गिफ्ट देना जरूरी है?
- महंगा तोहफा जरूरी नहीं, दिल से लिखा एक प्रेम पत्र या उनकी पसंद की कोई छोटी चीज भी खास महसूस करा सकती है।
- शाम को अर्घ्य और चंद्र दर्शन के समय पति को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- छत पर पूजा का सारा सामान खुद लेकर जाएं और चांद निकलने पर बिना देरी किए प्यार से पूजा संपन्न कराएं।
- रात के डिनर के समय पति कैसे स्पेशल फील करा सकते हैं?
- व्रत खोलने के बाद पत्नी से खाना बनवाने के बजाय खुद खाना बनाएं या बाहर से उनका पसंदीदा हेल्दी खाना ऑर्डर करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।