फोन छीनते ही रोने लगता है बच्चा? एक्सपर्ट के इन 4 तरीकों से छुड़ाएं स्क्रीन की आदत

आजकल के बच्चों का काफी समय यहां तक कि पूरा दिन मोबाइल चलाने में बीत जाता है। उनके हाथ से यदि मम्मी या पापा मोबाइल ले लें, तो वे चिल्ला-चिल्लाकर पूरा घर सिर पर उठा लेते हैं। ऐसे में मजबूरन उन्हें फोन वापस देना पड़ जाता है। वहीं, कई बार पेरेंट्स गुस्से में बच्चों पर चिल्ला देते हैं या उन पर हाथ उठा देते हैं। यहां सवाल यह उठता है कि बच्चे की स्क्रीन की लत को कैसे छुड़ाया जाए? अगर आपका बच्चा भी पूरे दिन मोबाइल में लगा रहता है, तो यह लेख आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है। कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत से भी जानें मोबाइल की लत को छुड़ाया जा सकता है?
बच्चे की स्क्रीन की लत को कैसे छुड़ाएं?
आज के समय में बच्चों को शांत करने या उन्हें व्यस्त रखने के लिए पेरेंट्स अक्सर उनके हाथ में मोबाइल थमा देते हैं। कुछ माता-पिता तो बच्चे के रोने पर तुरंत फोन पकड़ा देते हैं, लेकिन जब बाद में उनसे फोन वापस लिया जाता है, तो वे जिद करने और चिल्लाने लगते हैं। इस आदत को सुधारने के लिए इन तरीकों को अपनाएं।

1. फिजिकल एक्टिविटी में व्यस्त रखें
बच्चों को मोबाइल देने के बजाय उन्हें शारीरिक गतिविधियों में व्यस्त रखें। यदि आपके पास उन पर ध्यान देने का समय नहीं है, तो उन्हें किसी एक्टिविटी क्लास या समर कैंप में दाखिला दिलाएं। इसके अलावा, जब भी समय मिले, खुद भी उनके साथ खेलें।
इसे भी पढ़ें- बच्चे के आलस और टालने की आदत से हैं परेशान, जानें उसे खुद काम करना कैसे सिखाएं?
2. मोबाइल इस्तेमाल करने का समय फिक्स करें
स्क्रीन की लत को एकदम से नहीं छुड़ाया जा सकता। इसलिए, बच्चों के लिए मोबाइल देखने का समय तय करें। उनसे बातचीत करके नियम बनाएं कि एक सीमित समय जैसे 1 घंटे के लिए ही फोन मिलेगा, वरना नहीं।

3. रुचियों पर ध्यान दें
हर बच्चे के अपने शौक और रुचियां होती हैं। बचपन से ही इस बात पर ध्यान दें कि आपका बच्चा किस गतिविधि या काम को करने में ज्यादा दिलचस्पी ले रहा है। साथ ही इस बात का खास ख्याल रखें कि बच्चे के रोने, जिद करने या सुलाने के लिए उसे बिल्कुल भी फोन न दें। यदि आप एक बार फोन दे देंगे, तो वह हर बार ऐसी ही जिद करेगा।

4. बच्चे के साथ समय बिताएं
आज की व्यस्त जीवनशैली में माता-पिता अक्सर आपस में और बच्चों को समय नहीं दे पाते। कई बार वे घर आकर भी परिवार के साथ वक्त बिताने की बजाय खुद फोन में व्यस्त रहते हैं। यदि आप अपने बच्चे को फोन से दूर रखना चाहती हैं, तो उसके साथ समय बिताएं। उन्हें कहानियां सुनाएं, ज्ञानवर्धक विषयों पर चर्चा करें और उनसे सवाल-जवाब करें।
इसे भी पढ़ें- दो बच्चों की परवरिश में न करें यह गलती, ऐसे बढ़ाएं उनमें प्यार
अगर आपका बच्चा भी फोन लेते ही रोने लगता है, तो आप इन तरीकों को आजमा सकती हैं। यह लेख अगर आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।