आप भी घर में आसानी से बना सकती हैं ये वनीला पुडिंग
पुडिंग का नाम सुनते ही बच्‍चों के ही नहीं बड़ों के मुंह में भी पानी आने लगता है। लेकिन इसे घर में बनाने का तरीका बहुत कम महिलाएं जानती हैं।

Updated:- 2018-11-01, 15:34 IST
पुडिंग का नाम सुनते ही बच्चों के ही नहीं बड़ों के मुंह में भी पानी आने लगता है। लेकिन इसे घर में बनाने का तरीका बहुत कम महिलाएं जानती हैं। आज हम आपको वनीला पुडिंग रेसिपी के बारे में बता रहे हैं जिसे आप घर में आसानी से बनाकर अपने बच्चों का दिल जीत सकती हैं। जी हां मीठा सभी को पसंद होता है और अगर मीठे को घर में बनाया जाए तो स्वाद के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। अब मीठा खाने के लिए आपको त्योहार का इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि आप इस मीठे को घर पर जब भी मन करे तब आसानी बना सकती है।
वनीला पुडिंग के लिए सामग्री
- बटर- 100 ग्राम
- शक्कर- 100 ग्राम
- अंडा- 1
- मैदा- 100 ग्राम
- वनीला एसेंस- 2 छोटे चम्मच
- दूध- 1 बड़ा चम्मच
Read more: ऐसे बनाई जाती हैं घर में 10 मिनट में केसरिया बादाम ठंडाई
वनीला पुडिंग बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में 100 ग्राम बटर डालें।
- फिर उसमें 100 ग्राम शक्कर मिक्स करें।
- आखिर में एक अंडा डालें।
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
- अब इस पेस्ट में 100 ग्राम मैदा मिलाएं।
- फिर 2 छोटे चम्मच वनीला एसेंस मिलाएं।
- अब इन चीजों को फिर से एक बार मिक्स करें।
- इस पेस्ट में 1 बड़ा चम्मच दूध मिलाएं।
- अब एक ओवन बाउल लें।
- उसमें थोड़ा सा बटर लगाएं।
- फिर सारे मिश्रण का इस बाउल में डाल दें।
- इसे ओवन में 2 मिनट तक रखें।
- आपकी वनीला पुडिंग तैयार हो गर्इ।
मीठापन लाने और गर्निशिंग के लिए उसपर चॉकलेट सांस डाल दें। और गर्मागर्म वनीला पुडिंग सर्व करें।
Credits
Producer: Rohit Chavan
Editor: Anand Sarpate
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।