XXX: Return Of Xander Cage में दीपिका पादुकोण, सेरेन अंगर के रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म में दीपिका के को-स्टार विन डीजल थे। फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं और इसने अच्छा बिजनेस भी किया था। यह दीपिका की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी और साल 2017 में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका ने इस फिल्म के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
Kalki 2898 AD (कल्कि 2898 एडी)
View this post on Instagram
प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ स्टारर फिल्म कल्कि 2898 AD ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। दीपिका पादुकोण ने फिल्म में सुमति का किरदार निभाया था और फिल्म में उनके काम को काफी सराहना भी मिली थी। इस फिल्म के दौरान, दीपिका प्रेग्नेंट थीं और प्रमोशन में बेबी बंप के साथ भी दिखाई दी थीं। खबरों की मानें तो 'कल्कि 2898 एडी' के लिए, दीपिका ने 20 करोड़ रुपये फीस ली थी, जो अमिताभ की फीस से भी ज्यादा थी।
Singam Again (सिंघम अगेन)
View this post on Instagram
दीपिका पादुकोण ने फिल्म सिंघम अगेन में शक्ति शेट्टी का किरदार निभाया था। यह फिल्म दिवाली पर रिलीज हुई थी और फिल्म ने टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म में दीपिका का लेडी सिंघम अवतार ऑडियन्स को काफी पसंद आया था और रोहित शेट्टी ने यह भी कंफर्म किया है कि वह दीपिका के साथ, इस फ्रेंचाइज की एक सोलो फिल्म भी प्लान कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए दीपिका ने 6 करोड़ रुपये फीस ली थी।
यह भी पढ़ें-XXX: Return Of Xander Cage से लेकर Singham Again तक, दीपिका पादुकोण ने इन फिल्मों में किया है दमदार एक्शन
Padmaavat (पद्मावत)
दीपिका पादुकोण, फिल्म पद्मावत में रानी पद्मावती के किरदार में नजर आई थी। दीपिका की यह फिल्म काफी कॉन्ट्रोवर्सी में रही थी, लेकिन फिल्म को तारीफें भी मिली थीं। दीपिका पादुकोण ने इसमें जिस शिद्दत और खूबसूरती से रानी पद्मावती का किरदार निभाया था, वह वाकई बहुत खास था। इस फिल्म के लिए दीपिका ने 13 करोड़ फीस ली थी। खबरों की मानें तो यह रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की फीस से ज्यादा थी।
Pathaan (पठान)
View this post on Instagram
दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आई थीं। यह शाहरुख की कमबैक फिल्म थी और इस फिल्म से दीपिका को भी काफी तारीफें मिली थीं। फिल्म में दीपिका ने जबरदस्त एक्शन किया था और वह काफी बोल्ड अवतार में नजर आई थीं। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म के लिए दीपिका ने लगभग 15 करोड़ रुपये फीस ली थी।
यह भी पढ़ें- XXX: Return of Xander Cage के बाद दीपिका पादुकोण ने क्यों नहीं किया हॉलीवुड में काम?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Social Media
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों