जब करिश्मा कपूर ने लगाई थी करीना कपूर के एक्स ब्वॉयफ्रेंड शाहिद कपूर को जमकर फटकार

हाल ही में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड में करीना कपूर का एक्स ब्वॉयफ्रेंड शाहिद कपूर को इग्नोर करना सुर्खियों में आ गया। क्या आपको पता है एक बार करिश्मा कपूर ने शाहिद को सरेआम फटकार लगाई थी।
Updated:- 2024-02-23, 16:04 IST
kareena ignored shahid at dada saheb phalke award

बॉलीवुड के गलियारों में ब्रेकअप और पैचअप की खबरें आम रहती हैं। जब कोई एक्स कपल एक-दूसरे से टकराता है, तो अपने आप सुर्खियां बन जाती हैं।हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ। जब दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड में करीना कपूर ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड शाहिद कपूर को इग्नोर किया, तो पैपराजी के कैमरों के ये मूमेंट कैद हो गया और फिर इसे खबरों में आते देर नहीं लगी। एक वक्त पर करीना और शाहिद का अफेयर काफी लाइमलाइट में रहा था। अब दोनों की राहे जुदा हो चुकी हैं और दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। यहां हम आपको एक दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं, जो करीना की बहन करिश्मा कपूर और करीना के एक्स ब्वॉयफ्रेंड शाहिद कपूर से जुड़ा है। एक बार एक फिल्म के सेट पर करिश्मा कपूर ने शाहिद कपूर को जमकर फटकार लगाई थी।

करिश्मा कपूर ने लगाई थी शाहिद कपूर को जमकर फटकार

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

यह किस्सा काफी पुराना है। उस वक्त करिश्मा कपूर 90 के दशक की टॉप हीरोइन्स में से थीं। करिश्मा उस समय फिल्म 'दिल तो पागल है' कि शूटिंग कर रही थीं। शाहिद उस फिल्म में बैकग्राउंड डांसर थे। इस फिल्म के गाने 'ले गई ले गई' में वह करिश्मा के पीछे डांस कर रहे थे। उस गाने में एक लड़का करिश्मा के साथ स्टेप मैच नहीं कर पा रहा था जिसकी वजह से करिश्मा को कई रीटेक लेने पड़े थे। जिससे वह गुस्से में आ गई थीं और उन्होंने कहा था कि कौन है ये लड़का..इसे बाहर निकालो...ऐसा कहते हुए वह शाहिद की तरफ देख रही थीं। हालांकि, शाहिद वह डांसर नहीं थे और करिश्मा के ऐसा कहने पर वह सिर्फ जवाब में यही कह पाए थे, 'मैं नही हूं...' इस किस्से का जिक्र शाहिद ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

यह भी पढ़ें- Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya की रिलीज से पहले ओटीटी पर देखें शाहिद कपूर की ये धमाकेदार फिल्में

शाहिद कपूर ने तय किया है लंबा सफर

 

shahid kareena relationship

एक वक्त पर बैकग्राउंड डांसर से अपने करियर की शुरुआत करने वाला शाहिद कपूर की गिनती आज इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में की जाती है। उन्होंने ताल और दिल तो पागल है जैसी फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया था। हाल ही में शाहिद की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रिलीज हुई है। फिल्म को ऑडियन्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- जब शाहरुख खान ने मजबूरी में साइन की थी एक फिल्म, कहा था मैंने अपना जमीर...

 

 

बॉलीवुड में आपकी फेवरेट जोड़ी कौन सी है, हमें कमेंट्स में बताएं।  अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Social Media

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।