'द राजा साब' का 2.28 मिनट का टीजर दे रहा है फुलऑन धमाकेदार फिल्म की गारंटी, डरावनी हवेली...प्रभास का एक्शन, असली भूत की खोज और कॉमेडी का है जबरदस्त तड़का

प्रभास की मच अवेटेड फिल्म 'द राजा साहब' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में एक्शन, रोमांस और कॉमेडी सब कुछ है। इसका स्क्रीनप्ले भी जबरदस्त लग रहा है। कुल मिलाकर 2.28 सेकेंड का यह टीजर एक धमाकेदार फिल्म की गारंटी दे रहा है।
Updated:- 2025-06-18, 12:56 IST
image

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और ऐसे में उनकी हर फिल्म का ऑडियन्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। 'कल्कि 2898 ए.डी.' के बाद अब प्रभास 'द राजा साब' में नजर आने वाला है। इसके टीजर का लंबे समय से इंतजार था और कुछ देर पहले इस फिल्म का टीजर आउट हो गया है। साथ ही, फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है। 2 मिनट 28 सेकेंड के टीजर में एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और हॉरर सब कुछ है। चलिए, नजर डालते हैं इसके टीजर पर।

प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' का टीजर हुआ रिलीज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर की शुरुआत एक हवेली से होती है, जिसे भूतिया दिखाया गया है। इसके बाद बैकग्राउंड से आवाज आती है, 'यह घर मेरा शरीर है, यहां की दौलत मेरी रूह, मेरे जाने के बाद भी इसे मैं ही भोगूंगा....।' इसके बाद दीवार पर राजा की पोशाक में टंगी संजय दत्त की एक तस्वीर दिखाई देती है और फिर डरावने बैकग्राउंड स्कोर और शानदार वीएफएक्स के बीच प्रभास की एंट्री होती है और वह माहौल को जरा लाइट करते दिख रहे हैं। टीजर में हॉरर के साथ कॉमेडी और रोमांस भी है। एक जगह प्रभास कहते हुए नजर आते हैं कि उन्होंने शाहरुख खान वाला प्यार किया है। टीजर में संजय दत्त का रोल भी काफी दिलचस्प लग रहा है। यह देखना भी इंट्रेस्टिंग रहेगा कि फिल्म में कौन भूत है और कौन राजा साब। फिलहाल, टीजर को फैंस भरपूर प्यार दे रहे हैं और इसे देखकर लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है।

यह भी पढ़ें- 'सितारे जमीन पर' रिव्यू: आमिर खान की फिल्म को देखकर फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन, जानें कैसा होगा बॉक्स ऑफिस पर हाल

5 दिसंबर को सिनेमाघरों में उतरेंगी 'द राजा साब'

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जो 5 दिसंबर को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म में प्रभास के अलावा निधि अग्रवाल, संजय दत्त, मालविका मोहनन हैं। इसे मारुति ने डायरेक्ट किया है और विश्व प्रसाद ने पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है। प्रभास की पिछली फिल्म 'कल्कि 2898 ए.डी.' सुपरहिट रही थी। ऐसे में इस फिल्म से भी काफी उम्मीदे हैं।

यह भी पढ़ें- 'द कश्मीर फाइल्स' और 'केरला स्टोरी' के बाद अब आ रही है 'द बंगाल फाइल्स', डरा देगी फिल्म की कहानी...जानें कब होगी रिलीज?


आपको 'द राजा साहब' का टीजर कैसा लगा और फिल्म को लेकर आप कितने एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram/Prabhas

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।