Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:53 AM IST

शाहरुख खान नहीं सुदेश बेरी बनने वाले थे 'डर' फिल्म के 'राहुल मेहरा', यश चोपड़ा ने क्यों बदल दिया था फैसला?

'डर' फिल्म में 'क..क...क..किरण' शाहरुख खान ने कुछ इस अंदाज में बोला कि उनका वो किरदार इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया, लेकिन क्या आपको पता है कि यह रोल पहले उन्हें नहीं बल्कि सुदेश बेरी को ऑफर हुआ था?    
Updated:- 2026-08-03, 18:56 IST
image

शाहरुख खान यूं तो अपने रोमांटिक किरदारों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन साल 1993 में आई फिल्म 'डर' में उन्होंने साइको आशिक का नेगेटिव किरदार निभाया था। इस फिल्म में शाहरुख ने राहुल मेहरा की भूमिका निभाई थी और ऐसी एक्टिंग की थी, जिसकी तारीफ आज भी होती है। इससे पहले शाहरुख 'बाजीगर' और 'दीवाना' जैसी फिल्में कर चुके थे। 'डर' फिल्म में शाहरुख के साथ जूही चावला और सनी देओल जैसे सितारे नजर आए थे। यूं तो सनी देओल इस फिल्म के हीरो थे और शाहरुख खान विलेन बने थे, लेकिन उन्होंने सारी लाइमलाइट चुरा ली थी। इस बात को लेकर सनी देओल लंबे वक्त तक यश चोपड़ा से नाराज भी रहे थे, लेकिन क्या आपको पता है कि राहुल मेहरा के किरदार के लिए शाहरुख खान पहली पसंद नहीं थे? यश चोपड़ा की इस फिल्म के लिए सुदेश बेरी लगभग फाइनल हो चुके थे, लेकिन आखिरी वक्त पर क्यों बात नहीं बन पाई, चलिए आपको बताते हैं।

शाहरुख खान को क्यों मिला 'राहुल मेहरा' का रोल?

सुदेश बेरी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि 'डर' फिल्म में उन्हें राहुल मेहरा का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन आखिरी वक्त पर यश चोपड़ा ने फैसला बदल दिया। उन्होंने बताया, " मुझे 'डर' में शाहरुख खान वाला रोल ऑफर हुआ था...मेरे कॉस्ट्यूम भी तैयार हो घए थे, लेकिन बाद में जो हुआ...असल में दूसरे किरदार के लिए हमेशा से एक बड़े एक्टर को लेने का प्लान था...पहले ऋषि कपूर और फिर आमिर खान के नाम पर चर्चा हो रही थी और आखिर में उस रोल के लिए सनी देओल को फाइनल किया गया...फिल्म के क्लाइमैक्स में एक सीन है, जहां राहुल मेहरा का किरदार दूसरे एक्टर को घूंसा मारता है..मेकर्स को लगा कि मैं नया एक्टर हूं अगर मैं सामने खड़े इतने बड़े सुपरस्टार को पंच मारूंगा...तो यह देखने मे सही नहीं लगेगा।" सुदेश बेरी ने यह भी कहा कि उन्होंने आज तक वो फिल्म नहीं देखी है, ऐसे में उन्हें नहीं पता कि वो कौन-सा सीन था।

darr movie fight scene

यह भी पढ़ें- शाहरुख नहीं आमिर खान निभाने वाले थे फिल्म 'डर' में विलेन का किरदार, इस वजह से नहीं बन पाई थी बात

सालों तक सनी देओल से नाराज रहे थे शाहरुख खान

शाहरुख खान ने 'डर' फिल्म में विलेन का किरदार निभाया था, लेकिन उनके किरदार को काफी पॉपुलरिटी मिली और हीरो होने के बावजूद सनी देओल के किरदार को उतनी लाइमलाइट नहीं मिली। सनी देओल का मानना था कि फिल्म में उनका किरदार एक कमांडो का था, लेकिन फिर भी एक विलेन के किरदार को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। वह यश चोपड़ा से भी नाराज रहे थे और उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि यश चोपड़ा ने उन्हें जब कहानी सुनाई थी, तो उन्हें ऐसा नहीं बताया गया था। हालांकि, 16 साल बाद 'गदर 2' की रिलीज के वक्त दोनों एक्टर्स की नाराजगी दूर हो गई थी।

sunny deol in darr movie

यह भी पढ़ें- जब शाहरुख खान ने आमिर से की थी काजोल की बुराई, कहा था तुम उसके साथ कभी काम मत करना


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री, फिल्मी किस्से और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।