बॉलीवुड की इन फिल्मों को यूट्यूब पर देख सकते हैं आप, जबरदस्त कहानी के साथ एक्शन का मिलेगा फुल धमाल

अगर आप बॉलीवुड एक्शन फिल्म को देखने के शौकीन हैं तो आप इन्हें यूट्यूब पर बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-08-12, 15:08 IST
best action movies on youtube free

हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री की नई और अलग-अलग जोनर की फिल्मों को देखने के लिए अक्सर लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेते हैं। लेकिन कई बार लोग बिजी शेड्यूल और ऑफिस लाइफ में फंसे होने के कारण इसका भरपूर उपयोग नहीं कर पाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप कई एक्शन, मिस्ट्री से भरपूर फिल्मों को यूट्यूब पर बिना पैसे दिए हुए देख सकते हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको कई बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे परिवार के साथ चाय पीते हुए मजे में देख सकते हैं।

'तेज' (Tezz)

Tezz

साल 2012 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई 'तेज' हिन्दी एक्शन फिल्म है जिसका निर्देशन प्रियदर्शन द्वारा किया गया है। इस फिल्म में मुख्य किरदार में अनिल कपूर, अजय देवगन, बोमन ईरानी, कंगना रनौत, समीरा रेड्डी और जायेद खान नजर आए थे। इसके अलावा साउथ एक्टर अभिनेता मोहनलाल गेस्ट एक्टर के रूप में काम किया था। मूवी तेज को आप यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- 90 के दशक की इन फिल्मों ने सनी देओल को बनाया था रातों-रात सुपरस्टार

'जमीन'(Zameen)

Zameen

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'जमीन' साल 2003 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित की गई उनकी पहली फिल्म है। जमीन में मुख्य किरदार में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और बिपाशा बसु नजर आए थे। फिल्म 'जमीन' की कहानी इंडियन एयरलाइंस की उड़ान 814 के अपहरण पर बेस्ड है।  

'खलनायक' (Khalnayak)

90 के दशक में बॉक्स ऑफिस में ब्लॉकबस्टर साबित हुई फिल्म 'खलनायक' में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ मुख्य किरदार में नजर आए थे। साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म खलनायक का निर्देशन सुभाष घई ने किया है। साल 1993 की सुपरहिट होने वाली फिल्म 'आंख' के बाद यह साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। 'खलनायक' ने 2 फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते थे।

'कारतूस' (Kartoos)

साल 1999 में बड़े पर्दे पर आई फिल्म 'कारतूस' में संजय दत्त,जय किशन श्राफ,मनीषा कोइराला,गुलशन ग्रोवर,अपराजिता,असरानी,जसपाल भट्टी,रॉबिन भट्ट,कमल चोपड़ा,जैक गौड़ और टीना मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें तापसी पन्नू की ये ब्लॉकबस्टर फिल्में

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit-IMDB

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।