Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:51 AM IST

Heeramandi Song Out: हाथ में जाम का ग्लास लिए नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा, हीरामंडी का गाना 'तिलिस्मी बाहें' हुआ रिलीज

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' का एक और गाना रिलीज हो चुका है। इस गाने को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।   
Updated:- 2024-04-03, 18:14 IST
sonakshi sinha tilasmi bahein song heeramandi out

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। इस धमाकेदार वेब सीरीज में आपको कई दमदार एक्ट्रेस देखने को मिलने वाली हैं। इस खास सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सेहगल, फरीदा जलाल जैसी एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं। 

'तिलस्मी बाहें' गाने को किसने किया कंपोज

इस सीरीज का एक और गाना रिलीज हो चुका है। 'तिलस्मी बाहें' गाने को संजय लीला भंसाली ने कंपोज किया है। इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अभिनेत्री ने अपने कातिलाना लुक से सभी को हैरान कर दिया है। सोनाक्षी सिन्हा ने इस गाने में शिमरी गोल्डन रंग की साड़ी पहनी है। 

'तिलस्मी बाहें' गाने में क्या है खास

इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा कभी टेबल पर तो कभी फ्लोर पर डांस करते नजर आ रही हैं। इस गाने को शर्मिष्ठा चटर्जी ने अपनी आवाज दी है। यह गाना रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बना हुआ है। इस गाने को एएम तुराज ने लिखा है। वहीं, कृति महेश ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है। 

इसे भी पढ़ें- Heeramandi Release Date: सामने आई हीरामंडी की रिलीज डेट, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम

हीरामंडी सीरीज कब होगी रिलीज

सोनाक्षी ने इस गाने में अपने बोल्ड लुक से लोगों का दिल जीत लिया है। इस गाने में वह हाथ में जाम और सिगरेट पकड़े नजर आ रही हैं। उनके डांस की काफी ज्यादा तारीफ हो रही है। 'हीरामंडी' को आप चाहें तो 1 मई को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। बता दें कि यह संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज है। 

इसे भी पढ़ें- संजय लीला भंसाली की हीरामंडी का गाना 'सकल बन' असल में है 700 साल पुराना, जानें इसकी खासियत?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।    

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit- instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।