Ramayana Poster Controversy: जन्माष्टमी पर रावण का पोस्टर रिलीज करना मेकर्स को पड़ा भारी, जानें क्यों?

एक तरफ जहां लोग रामायण फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ फिल्म को लेकर एक और कंट्रोवर्सी देखने को मिल रही है। रणबीर कपूर के श्रीराम और यश के रावण अवतार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस लंबे समय से बेताब हैं, लेकिन मेकर्स की एक गलती की वजह से उन्हें फैंस की नाराजकी झेलनी पड़ रही है। फैंस जनमाष्टमी के मौके पर रावण का पोस्टर रिलीज करने को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जता रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस क्यों छिड़ गई है?
जन्माष्टमी पर रावण का पोस्टर शेयर करना फैंस को नहीं आया पसंद
मेकर्स ने जन्माष्टमी के खास अवसर पर यश का लंकापति रावण वाला नया लुक जारी किया। पोस्टर के साथ लिखा गया, “देव लोक, पृथ्वी लोक, पाताल लोक, तीनों लोकों में एक ही राज होगा। रावण राज।” फोटो पर भी पीछे रावण राज लिखा गया है।
Dev Lok.
— The World Of Ramayana (@WorldOfRamayana) September 4, 2026
Prithvi Lok.
Paatal Lok.
Teeno Loko Mein Ek Hi Raj Hoga. Ravan Raj!@malhotra_namit’s Ramayana
Directed by @niteshtiwari22
In Cinemas Worldwide, Diwali 2026 pic.twitter.com/mUIoPUjv7P
पोस्टर में यश को देखकर फैंस नाराज नहीं हुए, लेकिन पोस्टर जारी करने के मौके को लेकर कई यूजर्स नाराज हो गए। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सवाल उठाया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जैसे पावन अवसर पर पोस्टर रिलीज करने का क्या मतलब है?
इसे भी पढ़ें- विदेशों में भी देख सकेंगी 'हनुमान अंश', बिना किसी बड़े प्रमोशन के फिल्म को मिला बाबा के भक्तों का साथ
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मेकर्स से किए सवाल
- पोस्टर सामने आने के बाद कई यूजर्स ने मेकर्स को कमेंट्स के जरिए अपनी नाराजगी जताते हुए सवाल किए कि जन्माष्टमी के मौके पर रावण का पोस्टर शेयर करने का आइडिया आखिर किसका था?

- वहीं, दूसरे यूजर ने निराशा जताते हुए कहा कि इस दिन आप भगवान विष्णु से जोड़ते हुए भी पोस्ट कर सकते थे। जन्माष्टमी के दिन रावण की जगह भगवान विष्णु या श्रीकृष्ण से जुड़ी तस्वीर भी शेयर की जा सकती थी।

- कई यूजर्स ने इसे मेकर्स की मार्केटिंग स्ट्रेटेजी बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़कर अपनी निराशा जाहिर की।
एक घंटे बाद फिर से जारी किया गया नया पोस्टर
जब पोस्टर पर लगातार फैंस का रिएक्शन आने लगा, तो मेकर्स ने लगभग 1 घंटे बाद एक और फोटो पोस्ट किया। मेकर्स ने करीब एक घंटे बाद रणबीर कपूर का श्रीराम के रूप में नया पोस्टर जारी किया। फोटो के साथ लिखा- “यह हमारे हर सवाल का जवाब हैं। हमारे प्रोटेक्टर... हमारे हीरो, राम।”
He is always the answer.
— The World Of Ramayana (@WorldOfRamayana) September 4, 2026
Our Hero.
Our Protector.
Rama. 🏹@malhotra_namit's Ramayana
Directed by @niteshtiwari22
In Cinemas Worldwide, Diwali 2026 pic.twitter.com/yHxZDFBH3O
बता दें कि नितेश तिवारी के डायरेक्शन में यह फिल्म बनने जा रही है, पहला पार्ट भारत में 8 नवंबर, 2026 दिवाली के दिन रिलीज किया जाएगा और दूसरा पार्ट साल 2027 में दिवाली के अवसर पर ही लाइव किया जाएगा। फिल्म में साई पल्लवी सीता का किरदार निभाएंगी और चर्चा है कि सौरभ राज जैन भगवान विष्णु की भूमिका में दिखेंगे।
इसे भी पढ़ें- Ajay Devgn की नई फिल्म में होगा भूतों का खौफ, इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ
निष्कर्ष- इससे आप समझ गए होंगे कि गलत मौके पर पोस्ट करने की वजह पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा ट्रोलिंग में बदल गई। फिल्म का इंतजार होने के बावजूद फैंस पोस्टर की टाइमिंग से काफी निराश हो गए।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- The World Of Ramayana/x.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।