आज JioHotstar पर आएगी हॉलीवुड की सबसे डरावनी फिल्म Obsession, हिंदी में आवाज देंगे वरुण-कृति

Obsession आज 30 Oct को JioHotstar पर रिलीज हो रही है। कृति सेनन और वरुण धवन ने किया हिंदी डब, No No No सीन रिक्रिएट कर लूटी महफिल।
Updated:- 2026-10-30, 12:22 IST
obsession ott release today jiohotstar

Obsession Hindi Ott Release Today: बॉलीवुड के दो टैलेंटेड स्टार्स कृति सेनन और वरुण धवन जल्द ही हॉलीवुड की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म Obsession के हिंदी डब वर्जन में अपनी आवाज देने वाले हैं। ओटीटी प्रीमियर से पहले दोनों स्टार्स ने फिल्म के एक आइकॉनिक सीन को रिक्रिएट करके सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

कृति और वरुण ने किया वायरल सीन रिक्रिएट 

गुरुवार को JioHotstar ने कृति और वरुण का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों हॉलीवुड फिल्म Obsession के वायरल 'डाइनिंग no no no no...' सीन को रिक्रिएट करते नजर आए। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री तो दिखी ही, लेकिन कृति सेनन की एक्टिंग ने बाजी मार ली। फैंस उनकी वर्सेटिलिटी और एक्सप्रेशंस के दीवाने हो गए। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई और फैंस ने कृति को और ज्यादा चैलेंजिंग रोल्स में देखने की इच्छा जताई।

obsession

image credit-imdb

कृति की एक्टिंग देख फैंस हुए इमोशनल

वीडियो पर यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिया। एक यूजर ने लिखा - कृति सेनन, तुम्हारी एक्टिंग की कला तो लाजवाब है, दूसरे यूजर ने कहा - ये दोनों Obsession के इंडियन रीमेक के लिए एकदम परफेक्ट हैं। वहीं तीसरे यूजर ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए कहा - बॉलीवुड ने अभी तक कृति सेनन के पूरे टैलेंट का इस्तेमाल ही नहीं किया है। एक और फैन ने उनके सीन को देखकर लिखा - कृति सेनन ने सच में इस सीन में जान डाल दी।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

कब और कहां देखें फिल्म?

हॉलीवुड सुपरनैचुरल थ्रिलर Obsession बॉक्स ऑफिस पर पहले ही धमाल मचा चुकी है और अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। यह फिल्म 30 अक्टूबर, 2026 को यानी आJioHotstar पर The Peacock Hub पर प्रीमियर होने जा रही है। अब देखना ये होगा कि कृति और वरुण की आवाज में ये हॉलीवुड थ्रिलर हिंदी लोगों को कितना पसंद आती है।

यह भी पढ़ें- कौन हैं 'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा? कभी गिरवी रखना पड़ा था घर, अब बनाई 4000 करोड़ की भव्य फिल्म

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 main image credit- imdb, instagram

FAQ
 Obsession फिल्म JioHotstar पर किस टाइम रिलीज होगी?
Obsession फिल्म आज 30 अक्टूबर 2026 को JioHotstar के The Peacock Hub पर शाम 7 बजे से स्ट्रीम हो जाएगी।
क्या Kriti Sanon और Varun Dhawan Obsession के इंडियन रीमेक में काम करेंगे?
अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन फैंस लगातार सोशल मीडिया पर दोनों को इंडियन रीमेक में कास्ट करने की मांग कर रहे हैं। 
Obsession फिल्म किस बारे में है, क्या ये सच्ची घटना पर आधारित है?
Obsession एक हॉलीवुड सुपरनैचुरल थ्रिलर है, जिसमें एक जुनून और सायों की कहानी दिखाई गई है। ये किसी सच्ची घटना पर आधारित नहीं है, बल्कि एक काल्पनिक हॉरर थ्रिलर है जिसे बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद किया गया था।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।