Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:46 PM IST

जब Asha Bhosle ने 'चांद' जैसे भाई के लिए छेड़े थे प्यार भरे सुर, 61 साल बाद भी Raksha Bandhan पर बजता है यह गाना

आशा भोसले एक यह गाना लगभग हर रक्षाबंधन पर बजता है। 61 साल पहले सिंगर ने 'चांद' जैसे भाई के लिए एक ऐसा गाना गाया था, जिसके बिना आज भी त्योहार अधूरा सा लगता है।
Updated:- 2026-08-27, 21:37 IST
mere bhaiya mere chanda song by asha bhosle still played on raksha bandhan after 61 years

भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करता रक्षाबंधन का खूबसूरत त्योहार कल 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने में हम कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। बात जब सेलिब्रेशन की आती है, तो हिंदी फिल्मों के गानों के बिना सेलिब्रेशन कहां पूरा होता है। हिंदी फिल्मों में राखी के खास त्योहार पर भी कई शानदार गीत हैं, जो इस त्योहार के एहसास और जश्न को और खास बना देते हैं। ऐसा ही एक गाना 61 साल पहले आशा भोसले ने 'चांद' जैसे भाई के लिए गाया था। इस गाने के लिरिक्स काफी इमोशनल हैं और आशा भोसले ने अपनी आवाज से इसकी खूबसूरती को और बढ़ा दिया था। चलिए आपको आशा भोसले के इस स्पेशल सॉन्ग के बारे में बताते हैं।

'मेरे भैया मेरे चंदा...' राखी सॉन्ग आज भी है बहुत खास

'मेरे भैया मेरे चंदा...' इस गाने की गिनती आज भी रक्षाबंधन के कल्ट गानों में होती है। साल 1965 में आई फिल्म 'काजल' के इस गाने को आशा भोसले ने आवाज दी थी। इसके लिरिक्स साहिर लुधियानवी ने लिखे थे और इसमें संगीत रवि ने दिया है। इस गाने का एक-एक शब्द इतना खूबसूरत है कि इसे सुनकर आप इमोशनल हो जाएंगी और अगर आपका भाई या बहन उनके पास नहीं है, तो आपको उनकी याद जरूर आ जाएगी। वहीं अगर वो आपके साथ हैं, तो आप इस गाने के जरिए उन्हें बता सकती हैं कि वो आपके लिए कितने खास हैं। आज के वक्त में जहां गाने रिलीज होने के कुछ वक्त बाद ही हमें याद नहीं रहते हैं, वहीं यह गाना 61 साल से रक्षाबंधन प्लेलिस्ट का हिस्सा बना हुआ है और आज भी उतना ही पसंद किया जाता है।

 rakhi song asha bhosle

यह भी पढ़ें- 'आपने आशा भोसले को नहीं बढ़ने दिया आगे?', जब लता मंगेशकर ने दिया था इस सवाल का जवाब, बहनों के बीच अनबन को लेकर भी कही थी बड़ी बात

यहां देखें यह गाना

 

रक्षाबंधन के पॉपुलर हिंदी गाने

गाने के बोल गायक फिल्म
भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना लता मंगेशकर छोटी बहन
फूलों का तारों का सबका कहना है किशोर कुमार-आशा भोसले हरे राम हरे कृष्णा
बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है सुमन कल्याणपुर रेशम की डोरी 
इसे समझो न रेशम का तार भैया साधना सरगम तिरंगा
धागों से बांधा अरिजीत सिंह-श्रेया घोषाल रक्षाबंधन

 

यह भी पढ़ें- 67 साल पहले यह राखी गीत गाते हुए रो पड़ी थीं Lata Mangeshkar, आज भी सुनकर भर आती हैं आंखें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।