सिनेमाघरों में फिर से दस्तक देगी शाहरुख खान की 'कल हो न हो', 'वीर-जारा' से लेकर 'हम आपके हैं कौन' तक इस साल बड़े परदे पर दोबारा रिलीज हुईं ये आइकॉनिक फिल्में

अमन और नैना की लव स्टोरी 'कल हो न हो' 15 नवंबर को फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'वीर-जारा', 'हम आपके हैं कौन' और 'मोहब्बते' समेत कई आइकॉनिक मूवीज इस साल दोबारा रिलीज हुई हैं। चलिए, नजर डालते हैं इस लिस्ट पर।  
Updated:- 2024-11-12, 22:29 IST
image

शाहरुख खान-प्रीति जिंटा की फिल्म कल हो न हो थियेटर्स में दोबारा दस्तक दे रही है। धर्मा प्रोडक्शन ने आज फिल्म के री-रिलीज का ऐलान किया। यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी और अब 21 सालों बाद फिल्म के दोबारा रिलीज होने को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। अमन और नैना की लव स्टोरी 'कल हो न हो' 15 नवंबर को फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म शाहरुख खान के करियर की आइकॉनिक फिल्मों में गिनी जाती है। पिछले कुछ वक्त से फिल्मों के दोबारा रिलीज होने का चलन काफी बढ़ गया है। हाल-फिलहाल शाहरुख खान की रोमांटिक सागा वीर-जारा भी दोबारा बड़े परदे पर उतरी। इससे पहले भी इस साल कई आइकॉनिक फिल्में रिलीज हुई हैं। चलिए, नजर डालते हैं इस लिस्ट पर।

वीर-जारा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

शाहरुख खान-प्रीति जिंटा की रोमांटिक फिल्म 'वीर-जारा' इसी साल सितंबर में दोबारा रिलीज हुई और फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। कई जगह तो इसके शोज हाउसफुल भी रहे। हाल ही में 7 नवंबर को फिल्म की रिलीज के 20 साल पूरे होने पर इसे दोबारा रिलीज किया गया। इस बार फिल्म को इंटरनेशनली भी रिलीज किया गया था।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

ddlj song shoot story

शाहरुख खान-काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को यशराज फिल्म्स के नॉस्टेल्जिया फिल्म फेस्टिवल में साल 2024 दोबारा रिलीज किया गया था। यह फिल्म पहले भी शाहरुख खान के बर्थडे पर साल 2022 में रिलीज हुई थी। दोनों ही बार फिल्म को देखने के लिए फैंस का जोश देखते ही बनता था।

हम आपके हैं कौन

hum aapke hain koun kisse

इस साल की शुरुआत में सलमान खान-माधुरी दीक्षित की आइकॉनिक फिल्म 'हम आपके हैं कौन' भी बड़े परदे पर दोबारा उतरी थी। यह फिल्म 90 के दशक की हिट फिल्मों में से एक है और आज भी लगभग सभी की पसंदीदा फिल्मों में शुमार है।

मैंने प्यार किया

सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' इस साल अगस्त में दोबारा रिलीज हुई थी। सलमान खान और भाग्यश्री की दोस्ती और प्यार से सजी यह फिल्म 35 साल बाद दोबारा रिलीज हुई थी और फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट था।

रॉकस्टार

रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार' भी इस साल दोबारा बड़े परदे पर उतरी थी। फिल्म मई में रिलीज हुई थी और लोगों की भीड़ को देखकर लग रहा था कि 13 साल बाद भी फिल्म की पॉपुलरिटी कम नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- 'देवरा' से लेकर 'विस्वम' तक, नवंबर में OTT पर लगेगा इन साउथ फिल्मों का मेला

जब वी मेट

jab we met on ott

करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' भी इस साल बड़े परदे पर उतरी थी। वैलेंटाइन वीक में फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया था और 17 साल बाद भी ऑडियन्स ने इस फिल्म को चाव से देखा था।

 

यह भी पढ़ें- आज थियेटर्स में दोबारा दस्तक दे रही है शाहरुख खान की 'वीर-जारा', आखिर क्यों बढ़ रहा है पुरानी फिल्मों के दोबारा रिलीज होने का चलन?

आपको 90 और 2000 के दशक की कौन-सी फिल्म सबसे अच्छी लगती है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: IMDB

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।