Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:36 AM IST

Jawan ने की धमाकेदार ओपनिंग, जानिए क्या शाहरुख खान तोड़ पाएंगे गदर 2 का रिकॉर्ड

Jawan: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड जवान फिल्म आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।   
Updated:- 2023-09-07, 11:43 IST
Jawan box office prediction

शाहरुख खान की फिल्म जवान आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी अधिक प्यार दिया है। सोशल मीडिया पर जवान को लेकर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। इस फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो को करोड़ों लोगों ने देखा है। जिसके बाद इस फिल्म की लोग जमकर तारिफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि शाहरुख के करियर की यह फिल्म सबसे बेस्ट हैं। 

जवान की पहले दिन की कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कहा जा रहा है कि डे एंड तक जवान फिल्म पहले ही दिन मे एक नया मुकाम हासिल कर लेगी। यह फिल्म हाल ही रिलीज हुई फिल्म गदर 2 का सारा रिकॉर्ड तोड़ते नजर आ रहा हैं। रिपोट्स की माने तो जवान पहले दिन 80 करोड़ तक की कमाई कर सकती है।

एडवांस बुकिंग के तोड़े सारे रिकार्ड

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

 

शाहरुख खान की फिल्म जवान का जलवा इतना है कि रिलीज से पहले ही इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार दिखाया है। कहा जा रहा है कि शाहरुख की इस फिल्म ने करीब के लिए 7 लाख दर्शकों ने इस फिल्म की एडवांस बुकिंग करवाई थी। 

Jawan हिंदी कलेक्शन

शाहरुख खान की फिल्म जवान हिंदी में 60 से 70 करोड़ की कमाई कर सकती हैं। इसके अलावा जवान फिल्म को केवल हिंदी में ही नहीं बल्कि तेलुगु और तमिल में भी रिलीज किया जा रहा है। यह फिल्म करीब 100 रुपये की कमाई कर सकती हैं। इस फिल्म में आपको शाहरुख और नयनतारा का जबरदस्त रोल देखने को मिलने वाला है। दोनों पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आए। हालांकि इसके बावजूद भी दर्शकों को यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई हैं।

इसे भी पढ़ेंः Jawan Movie Highlights: शाहरुख खान की जवान ने मचाई धूम, ये हैं फिल्म की 5 बड़ी हाइलाइट्स

Jawan को मिला खास रिस्पांस

ट्विटर पर जवान फिल्म को अभी तक यूजर्स 4.5 और 5 रेटिंग दे रहे हैं। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि यह फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आ रही हैं। केवल शाहरुख ही नहीं उनके साथ-साथ फिल्म में अन्य स्टार्स की एक्टिंग ने भी लोगों का दिल जीत लिया है। 

इसे भी पढ़ेंः शाहरुख खान की Jawan के अब तक इतने गाने हो चुके हैं रिलीज, रिकॉर्ड तोड़ हो चुके हैं व्यूज

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

 

Image Credit - Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।