'कान्हा' के बर्थडे पर सोशल मीडिया से लेकर गलियों तक गूंजता है यह 53 साल पुराना गीत, जन्माष्टमी की प्लेलिस्ट में आज भी है नंबर 1

'कान्हा' के बर्थडे पर न केवल भक्ति भाव में उनकी जय-जयकार करते हैं, बल्कि कई बॉलीवुड गाने भी इस खास दिन को और स्पेशल बना देते हैं। ऐसा ही एक 53 साल पुराना गीत आज भी जन्माष्टमी की प्लेलिस्ट में नंबर 1 पर है।
Updated:- 2026-09-03, 08:07 IST
janmashtami song bada natkhat hai re krishna kanhaiya from amar prem still popular on kahna birthday

जन्माष्टमी आते ही सभी लोग भक्ति के रंग में रंग जाते हैं। हर ओर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम नजर आती है और कान्हा की भक्ति में डूबे गीत हर तरफ सुनाई देते हैं। 'कान्हा' के बर्थडे खास बनाने में ये गीत अहम भूमिका निभाते हैं। इनमें कई बॉलीवुड फिल्मों के गाने भी शामिल हैं। ऐसा ही एक यह 53 साल पुराना गीत भी है, जो जन्माष्टमी आते ही हर ओर सुनाई देने लगता है। यूं तो इसे रिलीज हुई कई साल बीत चुके हैं, लेकिन यह आज भी जन्माष्टमी की प्लेलिस्ट में नंबर 1 पर है। हम जब आपको इस गीत के बोल बताएंगे, तो आप भी हमारी बातों से पूरी तरह सहमत होंगे। चलिए आपको बताते हैं इस गीत के बारे में।

बड़ा नटखट है रे कृष्ण कन्हैया...

इस बार जन्माष्टमी का त्योहार 4 सितंबर को मनाया जाएगा। मंदिर, घर, बाजार और सोशल मीडिया हर ओर इन दिनों इस खास दिन का एक्साइटमेंट साफ नजर आ रहा है। ऐसे में फिल्म 'अमर प्रेम' का यह गीत 'बड़ा नटखट है रे कृष्ण कन्हैया..' मानो कानों में रस घोल देता है।

हमारे भारत में अक्सर मां अपने लाडले को प्यार से लड्डू गोपाल या कान्हा कहकर पुकारती है और उसकी शरारतों पर कभी उससे खीझ जाती है, तो कभी उसे लाड लडाती है। इस गाने में भी शर्मिला टैगोर अपने बच्चे के साथ खेलती नजर आती है। 3 मिनट 29 सेकेंड के इस गाने को लता मंगेशकर ने आवाज दी है, आनंद बक्शी से इसके बोल लिखे हैं और आर.डी. बर्मन का संगीत है। जन्माष्टमी के खास मौके पर सोशल मीडिया पर भी आपको इस गाने पर कई रील देखने को मिल जाएंगी।

यह भी पढ़ें- एसडी बर्मन की इस एक लाइन से नाराज हो गई थीं लता मंगेशकर, सालों तक बंद कर दी थी बातचीत

जन्माष्टमी के लिए पॉपुलर बॉलीवुड गीत

जन्माष्टमी गीत फिल्म सिंगर

श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम

गीत गाता चल जसपाल सिंह, आरती मुखर्जी

वो किसना है

किसना: द वॉरियर पोएट सुखविंदर सिंह, इस्माइल दरबार और आयशा दरबार
मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया हम साथ-साथ हैं कविता कृष्णमूर्ति, अलका याग्निक और अनुराधा पौडवाल 
यशोमति मैया से बोले नंदलाला  सत्यम शिवम सुंदरम लता मंगेशकर, मन्ना डे
मच गया शोर सारी नगरी में खुद्दार किशोर कुमार, लता मंगेशकर

श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी

सोलो रिलीज जुबिन नौटियाल

 

यह भी पढ़ें- 67 साल पहले यह राखी गीत गाते हुए रो पड़ी थीं Lata Mangeshkar, आज भी सुनकर भर आती हैं आंखें


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।