Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:02 AM IST

Dhurandhar 2 Teaser: 'बॉर्डर 2' के साथ दिखाया जाएगा 'धुरंधर 2' का टीजर, क्या रिलीज डेट भी बदलेगी?

Dhurandhar 2 Release Date: 'धुरंधर 2' को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। यह फिल्म मार्च में रिलीज होनी है और अब इसके टीजर को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। खबरों की मानें तो 'धुरंधर 2' का टीजर 'बॉर्डर 2' के आखिर में थियेटर्स में दिखाया जाएगा।
Updated:- 2026-01-20, 01:06 IST
image

'धुरंधर' की अपार सफलता के बाद फैंस को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। 'धुरंधर' को रिलीज हुए 1 महीने से भी ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन फिल्म अभी भी थियेटर्स में रन कर रही है। इस फिल्म के आखिर में फिल्म के अगले पार्ट यानी 'धुरंधर 2' का भी जिक्र है। 'धुरंधर' के एंड क्रेडिट्स में पार्ट 2 की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है। हालांकि, बीच में खबरें आई थीं कि टॉक्सिक के साथ क्लैश से बचने के लिए रिलीज डेट को आगे बढ़ा रहे हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि 'धुरंधर 2' की रिलीज डेट में बदलाव नहीं है। इसके नए टीजर को लेकर भी अपडेट सामने आ रही है। चलिए, आपको बताते हैं कि 'धुरंधर 2' का टीजर, 'बॉर्डर 2' के साथ रिलीज होने को लेकर क्या जानकारी सामने आ रही है?

'बॉर्डर 2' के साथ रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का टीजर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर 2 का टीजर 'बॉर्डर 2' के साथ अटैच किया जाएगा। 'बॉर्डर 2' के आखिरी मिनट में 'धुरंधर 2' का टीजर रिलीज किया जाएगा। 'धुरंधर 2' के कुछ सीन्स और रिलीज डेट के साथ इस टीजर के आने की उम्मीद है। दरअसल, दोनों की फिल्मों की कहानी कहीं न कहीं देशभक्ति की भावना के इर्द-गिर्द ही बुनी गई है इसलिए, मेकर्स ऐसा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। 23 जनवरी को रिलीज हो रही 'बॉर्डर 2' के साथ इस फिल्म के टीजर को रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Toxic Vs Dhurandhar 2 Clash: बॉक्स ऑफिस पर इस दिन होगा महासंग्राम, टकराएंगी रणवीर सिंह और यश की फिल्में; सोशल मीडिया पर अभी से भिड़े फैंस

क्या 'धुरंधर 2' की रिलीज डेट में होगा बदलाव?

'धुरंधर 2' की रिलीज डेट में बदलाव को लेकर कोई अपडेट नहीं है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म ईद 2026 को यानी 19 मार्च, 2026 को रिलीज होगी और इसका क्लैश यश की 'टॉक्सिक' के साथ होगा। टीजर में फिल्म में कुछ नए सीन्स नजर आएंगे।

'बॉर्डर 2' को लेकर है काफी बज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

'बॉर्डर 2' को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। इस मल्टी-स्टारर फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म का टीजर, ट्रेलर और म्यूजिक एल्बम पहले से ही फैंस का दिल जी रहा है और ऐसे में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar OTT Release Date: रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई के बीच करोड़ों में बिके राइट्स


Dhurandhar को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म भी Dhurandhar की तरह हिट होती है या नहीं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।