Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:16 PM IST

Dhurandar 2 Review: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, फैंस बोले-मास्टरपीस है फिल्म

Dhurandhar 2 Review in Hindi: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के आज पेड प्रीव्यूज हो रहे हैं और कल ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। फिल्म के रिव्यूज और सोशल मीडिया रिएक्शंस सामने आ चुके हैं। अगर आप भी इस फिल्म के टिकट बुक करने की प्लानिंग कर रही हैं और आपके मन में ये सवाल है कि क्या फिल्म को लेकर जो हाइप बना हुआ है, फिल्म उन उम्मीदों पर खरी उतर पा रही है या नहीं, तो चलिए इसका जवाब जान लीजिए।
Updated:- 2026-03-19, 10:34 IST
image

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' के कल यानी 18 मार्च शाम 5 बजे से पेड प्रीव्यूज शो शुरू हो गए थे। शोज शुरू होने के साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शंस भी आने लगे थे और ये सारे रिएक्शंस एकदम जबरदस्त थे। आज यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हऔर उससे पहले मेकर्स ने इसके पेड प्रीव्यूज रखे थे और इनकी एडवांस बुकिंग से ही साफतौर पर पता चल रहा था कि इस फिल्म को लेकर फैंस में कितनी दीवानगी है और कितनी बेसब्री से फैंस इसका इंतजार कर रहे थे। एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और मूवी को लेकर बने बज को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि पेड प्रीव्यूज और ओपनिंग डे कलेक्शन मिलाकर फिल्म 100 करोड़ से खाता खोल सकती है। अब फाइनली फिल्म के रिव्यूज और सोशल मीडिया रिएक्शंस सामने आ चुके हैं। अगर आप भी इस फिल्म के टिकट बुक करने की प्लानिंग कर रही हैं और आपके मन में ये सवाल है कि क्या फिल्म को लेकर जो हाइप बना हुआ है, फिल्म उन उम्मीदों पर खरी उतर पा रही है या नहीं, तो चलिए इसका जवाब जान लीजिए।

उम्मीदों पर खरी उतरी 'धुरंधर 2'

 

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी उतरी है। फैंस का कहना है कि ये इस फिल्म को लेकर जितना हाइप था, फिल्म उससे भी कहीं ज्यादा शानदार है।

'धुरंधर' से भी बढ़िया है 'धुरंधर 2'

सोशल मीडिया पर फैंस 'धुरंधर 2' की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म पहले पार्ट से भी कई गुना बेहतर है और इसमें एक भी डल मोमेंट नहीं है। फिल्म देखने वाले लोगों ने बताया कि इस पार्ट में हर सीन और हर कैरेक्टर की एक खास जगह है और सबकी अलग अहमियत हैं।

ब्लॉकबस्टर है  'धुरंधर 2'


'धुरंधर 2' को क्रिटिक्स ने भी दिए हैं शानदार रिव्यू

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

मशहूर फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने भी फिल्म को मास्टरपीस बताते हुए इसे 4.5 स्टार दिए हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि फिल्म में सभी सितारों की परफॉर्मेंस एकदम टॉप नॉच है। खासकर, रणवीर सिंह इस फिल्म की जान हैं और ये उनके करियर की अब तक की सबसे बेस्ट फिल्म है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Previews: 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू शोज आज, रणवीर सिंह की फिल्म कितने करोड़ से खोल सकती है खाता, जानें बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन?

'धुरंधर 2' में बड़े साहब की एंट्री कर देगी आपको शॉक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pranay Kamdi (@_dr.vlogger_)

'धुरंधर 2' में बड़े साहब की एंट्री को लेकर लंबे समय से बज था। किसी का कहना था कि ऋतिक रोशन फिल्म में बड़े साहब होंगे तो कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि फिल्म में इमरान हाशमी, बड़े साहब के रोल में होंगे पर सोशल मीडिया पर अब बड़े साहब के नाम को लेकर स्पॉइलर भी आ चुका है। सोशल मीडिया स्पॉइलर की मानें तो फिल्म में बड़े साहब दाउद इब्राहिम को बताया गया है और ये किरदार दानिश इकबाल ने निभाया है और ये फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज है। इसके अलावा भी फिल्म में कई ऐसे कैमियोज हैं, जो आपको सीट से बांधे रखेंगे।

 


यह भी पढ़ें- 'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले ही तोड़ा शाहरुख खान का 31 साल का रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में बॉक्‍स ऑफिस पर ला दिया तूफान

 

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन शानदार होने की पूरी उम्मीद है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।