Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:31 AM IST

धर्मेंद्र के 53 साल पुराने गाने 'मैं तेरे इश्क में' का रीमेक कर रहा है ट्रेंड, कुछ यूजर्स को ईशा मालवीय के मूव्स लगे धमाकेदार तो कुछ बोले-गाने का कर दिया कबाड़ा

धर्मेंद्र के आइकॉनिक लव सॉन्ग 'मैं तेरे इश्क में' का रीमेक हाल ही में रिलीज हुआ। इसमें ईशा मालवीय परफॉर्म करती नजर आईं। दानिश अल्फाज और बोहेमिया ने इस गाने से दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दी। ये गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है, लेकिन इसी बीच कुछ फैंस इसे लेकर काफी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
Updated:- 2026-02-09, 20:02 IST
 Isha Malviya in Mai Tere Ishq me Remake

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वो अपने पीछे खूबसूरत गाने, बेहतरीन अदायगी और कभी न भूल पाने वाली फिल्मों की एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जिसे हम हमेशा याद रखेंगे। धर्मेंद्र की कई फिल्मों के गाने दिन को छू लेने वाले हैं। खासकर, उनके रोमांटिक सॉन्ग फैंस के बीच आज भी बेहद पॉपुलर हैं। उनकी फिल्म 'लोफर' का गाना 'मैं तेरे इश्क में मर ना जाऊं कहीं' उस समय के सुपरहिट गानों में से एक हैं। हाल ही में इसका रीमेक वर्जन रिलीज हुआ। ये गाना सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हो रहा है, लेकिन इसे फैंस से मिले-जुले रिएक्शंस मिल रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने इसे एक बेहतरीन कोशिश बताया और इस गाने में ईशा मालवीय के डांस को खूब पसंद दिया, तो वहीं धर्मेंद्र के काफी फैंस को ये ट्रिब्यूट बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा।

'मैं तेरे इश्क में मर ना जाऊं कहीं' का रीमेक वर्जन कर रह है ट्रेंड

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by دانش الفاظ DANISH ALFAAZ (@danishalfaaz)

दानिश अल्फाज और बोहेमिया ने धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट देते हुए  'मैं तेरे इश्क में 2.O' रिलीज किया। इस गाने में टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम ईशा मालवीय धमाकेदार डांस करती नजर आईं। ये गाना इन दिनों जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है और इसे यूट्यूब पर (खबर लिखे जाने तक) 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। खासकर, ईशा को उनके किलर डांस के लिए काफी तारीफें मिल रही है और फैंस का कहना है कि उन्होंने इस गाने पर बहुत ही शानदार डांस किया है। इस गाने का रिक्रिएटेड वर्जन जहां काफी यूजर्स की जुबां पर चढ़ गया, तो वहीं कई यूजर्स ने इसे सिरे से नकार दिया और कहा कि इस वर्जन ने पुराने गाने के सारे इमोशंस को खत्म कर दिया। इस म्यूजिक वीडियो के आखिर में सिंगर और एक्ट्रेस धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते भी नजर आए।

यह भी पढ़ें- Border 2 BTS Video Viral: वॉर सीन ने थियेटर्स में निकाले लोगों के आंसू, लेकिन बीटीएस वीडियो देख फैंस हुए मायूस; यूजर्स बोले- ये तो सब गड़बड़ है

'मैं तेरे इश्क में 2.O' को फैंस दे रहे हैं अलग-अलग रिएक्शंस

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Isha Malviya (@isha__malviya)

इस गाने को फैंस की तरफ से अलग-अलग रिएक्शंस मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इतने खूबसूरत गाने को बर्बाद मत करो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ओल्ड इज गोल्ड, ये नया वाला एकदम बेकार है। इस गाने पर कमेंट करते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा- इस गाने के साथ ऐसे डांस मूव्स बिल्कुल सूट नहीं कर रहे हैं और ये पुराने गाने की तौहीन है। कुछ यूजर्स ने कहा कि ये पुराने गाने की बेइज्जती है तो कुछ ने कहा कि इसे ट्रिब्यूट नहीं इसे सत्यानाश कहते हैं। हालांकि, कई यूजर्स ने इस गाने को बेहतरीन बताया और कहा कि ये बहुत शानदार है और खासकर, ईशा ने इसमें धमाल मचा दिया है।

 


यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर कौन हैं? 19 साल की उम्र में ही-मैन ने की थी शादी, जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें


'मैं तेरे इश्क में' को फैंस से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।