Cocktail 2 Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर हुई 'कॉकटेल 2' की चांदी, 50 करोड़ के पास पहुंचा कलेक्शन

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म के काफी चर्चे थे और रिलीज के बाद फिल्म को वर्ड टू माउथ का काफी फायदा मिल रहा है। हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन टिकट खिड़की पर इसकी कमाई की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म ने 19 जून यानी ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में टिकट खिड़की पर खाता खोला था और शनिवार को इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला था। अब रविवार यानी रिलीज के तीसरे दिन फिल्म की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। वीकेंड पर फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। तीसरे दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है और होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का कुल कलेक्शन कितना हो गया है, चलिए आपको बताते हैं।
'कॉकटेल 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर रही है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, यह फिल्म जल्द ही 50 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 16.25 करोड़ रुपये कमाए और रविवार को फिल्म ने 17.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म का इंडिया में नेट कलेक्शन 47.50 करोड़ हो चुका है।
| कॉकटेल 2 | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
| डे 1 | 13.50 करोड़ |
| डे 2 | 16.25 करोड़ |
| डे 3 | 17.75 करोड़ |
| कुछ कलेक्शन | 47.50 करोड़ |
रविवार को इस मूवी कलेक्शन के ऑफिशियल आंकड़ों में अभी बदलाव की उम्मीद है। लेट नाइट शोज के आंकड़ों को मिलाकर रविवार को फिल्म का कलेक्शन 20 करोड़ को छू सकता है। बात वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें, तो फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 76.25 करोड़ हो चुका है।
फिल्म 'कॉकटेल 2' तोड़ रही है कई बड़े रिकॉर्ड्स
View this post on Instagram
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म में रश्मिका और शाहिद पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे है और इसे बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है। फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। इसमें ड्रीम गर्ल (44.57 करोड़), एयरलिफ्ट (44.30 करोड़) और तू झूठी मैं मक्कार (44.17 करोड़) शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कॉकटेल 2' को 150 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। ऐसे में फिल्म को हिट होने के लिए काफी कमाई करनी होगी।
'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। उम्मीद है कि यह शाहिद कपूर के करियर के लिए एक बड़ी हिट साबित होगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।