Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:49 AM IST

Animal फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की ये दमदार फिल्में देखना ना भूलें

तृप्ति डिमरी की कुछ धमाकेदार फिल्मों की लिस्ट हम आपको बताने वाले हैं। इन फिल्मों को आप चाहे तो हिंदी में देख सकते हैं।   
Updated:- 2023-12-28, 18:29 IST
tripti dimri movies list

एनिमल फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इस फिल्म के बाद से अभिनेत्री की लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। अब उनके फैंस तृप्ति डिमरी की सारी फिल्में देखना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको उनकी कुछ खास फिल्मों के बारे में बताएंगे। हालांकि फिल्म एनिमल में अपने कुछ घंटे के किरदार से अब तृप्ति डिमरी पूरे भारत में लोकप्रिय हो गई हैं। चलिए देखते हैं उनकी कुछ खास फिल्मों की लिस्ट।

पोस्टर बॉयज

poster boys

तृप्ति ने साल 2017 में 'पोस्टर बॉयज' के जरिए इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। बॉबी और तृप्ति के इस फिल्म को लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था। इस फिल्म में तृप्ति श्रेयस की गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आ रही थी। इस कॉमेडी फिल्म से अभिनेत्री तृप्ति को कुछ खास पहचान हासिल नहीं हुई थी। 

मॉम 

MOM REVIEW

साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म मॉम में भी तृप्ति को देखा गया था। इस फिल्म में उन्हें श्रीदेवी के साथ देखा गया था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी अधिक पसंद किया था। हालांकि इस फिल्म से भी तृप्ति को बड़ी लोकप्रियता नहीं मिली। 

लैला मजनू

इस फिल्म के बाद तृप्ति डिमरी को फिल्म लैला मजनू में देखा गया। इस फिल्म ने रातों रात उन्हें स्टार बना दिया। तृप्ति की यह पहली रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी जिसे दर्शकों की और से काफी ज्यादा प्यार मिल रहा था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी अधिक पसंद किया था। 

यह भी पढ़ें- लग्जरी लाइफ जीती हैं एनिमल फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी, एक्ट्रेस की नेटवर्थ नहीं जानते होंगे आप

बुलबुल

इसके बाद अभिनेत्री को फिल्म बुलबुल में देखा गया। इस फिल्म में अभिनेत्री का दर्दनाक सीन देखकर सभी लोग हैरान रह गए थे। उनकी दमदार एक्टिंग से सभी लोग हैरान रह गए थे। अगर आपने भी अभी तक बुलबुल नहीं देखा है तो इस खास फिल्म को जरूर देखें। 

यह भी पढ़ें- मोस्ट पॉपुलर स्टार बनी Tripti Dimri, जानिए उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

 

Image Credit - Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।