Sky Force: अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स को देखने पर मजबूर कर देगी ये 4 खास बातें

Sky Force Interesting Facts: गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में वीर पहारिया, सारा अली खान जैसे कई कलाकार नजर आए हैं। स्काई फोर्स सच्ची घटना पर आधारित आपके रोंगटे खड़े करने वाली फिल्म है। फिल्म की कहानी और एक्टर्स को दर्शकों और फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। अगर आप वीकेंड पर इस फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले आप यह जानना चाहते हैं, कि इस फिल्म को क्यों देखें, तो इस लेख में आज हम आपको 5 ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको इसे मूवीज को देखने को मजबूर कर दिया है।
स्काई फोर्स से जुड़ी 4 खास बातें
सच्ची घटना पर आधारित कहानी
View this post on Instagram
स्काई फोर्स की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म साल 1965 में हुए भारत-पाकिस्तान एयर युद्ध के बारे में है। इसमें पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस हमले की कहानी बयां की गई है। अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निमरत कौर ने अहम भूमिका निभाई थी।
इसे भी पढ़ें- फतेह से लेकर मिक्की वायरस तक......साइबर क्राइम पर बनी ये फिल्में देखकर चकरा जाएगा सिर
टाइगर टीम ने पाकिस्तान के छुड़ाए थे छक्के
View this post on Instagram
साल 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई एयर स्ट्राइक में टीम टाइगर ने किस तरह से अपने दुश्मनों के इरादों को नेस्तनाबूद किया था उनका जज्बा आपको उस दौर में हुए युद्ध की हकीकत को आपके सामने लाकर खड़ा कर देगा।
युद्ध हाई टेक्नोलॉजी से नहीं बल्कि दिमाग से जीता जाता है
साल 1965 के दौरान भारत और पाकिस्तान दोनों के विमानों में टेक्नोलॉजी और क्षमता का फर्क दिखाया गया है। इसके बीच फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे भारत की एयर स्ट्राइक टीम ने किस तरह से सामने की ताकत को कमजोरी में बदला। इसका अंदाज आपके भारतीय होने पर गर्व महसूस कराएगा।
टीम यूनिटी का जबरदस्त तड़का
View this post on Instagram
अक्षय कुमार ने फिल्म में विंग कमांडर कुमार ओम आहूजा और वीर पहारिया टी.कृष्णन विजय का किरदार निभाया है। विंग कमांडर कुमार ओम आहूजा और टी.कृष्णन के बीच के रिश्ते को बहुत करीब से दिखाया गया है। फिल्म में ऐसा दिखाया गया है कि एक आर्मी अफसर किस तरह से अपने साथी को वापस पाने के लिए 25 साल तक उसे इंसाफ दिलाने के लिए जंग लड़ता है।
इसे भी पढ़ें- OTT Release This Week: इस हफ्ते रिलीज होंगी ये 6 धांसू फिल्में और सीरीज, पुष्पा 2 की भी होगी ओटीटी पर एंट्री
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।