ससुराल में मेरी पहली ईद बन गई यादगार, मैंने ऐसे जीता सबका दिल

मेरा नाम अरीबा खान है और मैं एक हाउसवाइफ हूं। मैं दिल्ली से हूं और अब अपनी ससुराल लखनऊ में रह रही हूं। वो कहते हैं ना कि शादी के बाद लाइफ पूरी तरह से बदल जाती है। घर चलाने की पूरी जिम्मेदारी हमारे ऊपर ही होती है और मैं तो घर की सबसे बड़ी बहु हूं। ऐसे में मेरे लिए शादी के बाद ससुराल वालों का दिल जीतना बहुत मुश्किल था.. खासकर मेरी सास का।
ये तो आपने देखा या फिर सुना होगा कि सास और बहू की कुछ ज्यादा नहीं बनती...., सिर्फ चुनिंदा सास ही अपनी बहु से सेटिस्फाइड हो पाती हैं..उनकी काम की तारीफ करती हैं। पर मेरी सास ने तो पहले दिन ही मेरी तारीफों के पुल बांध दिए थे.. जब मेरा खाने पर हाथ लगा था। वो एक कहावत है ना इंसान के दिल का रास्ता उसके पेट से गुजर कर जाता है।
साथ ही, ईद का त्योहार और तरह-तरह की रस्में, रीति-रिवाज....जिसे फॉलो करने या निभाने के लिए नर्वसनेस रहती है। ऐसे में यही टेंशन रहती है कि ससुरालवालों खासकर सास को इंप्रेस कैसे किया जाए? हालांकि, ससुराल वालों का दिन जीतने के कई तरीके हैं, लेकिन कुछ अच्छा बनाया जा सकता है।
घर को खूबसूरत तरीके से डेकोरेट किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप अपनी ससुराल वालों का दिल जीतना चाहते हैं, तो मेरी अपनाई गई टिप्स को फॉलो करें। यकीनन ये टिप्स आपके लिए भी मददगार साबित हो सकती हैं।
सबके लिए भेजी तिवारी
हमने सबके लिए तिवारी भेजी...यह देखते ही सब खुश हो गए। इसमें सबका सामान था। सास-ससुर के कपड़े, मेरे पति का सामान, मेरे देवर और ननद का भी सामान था। कुछ ज्यादा तो नहीं था, लेकिन ईद के त्योहार से मतलब का बहुत ही ज्यादा था।
साथ बैठकर किया इफ्तार
हम भी ने साथ बैठकर इफ्तार किया और एक-दूसरे को जाना। यह बहुत बड़ी बात थी कि हम सबने प्यार से एक दूसरे से बात की और कुछ पल बिताए। अगर किसी का दिल जीतना है तो उसे स्वादिष्ट पकवान बनाकर खिला दो.. बस हो गया हमारा काम। मैंने भी ऐसे ही किया और अपने घर सबसे ज्यादा बनने वाली स्वीट डिश सेवई ससुराल वालों को बनाकर खिलाया। घर को किया खूबसूरत तरीके से डेकोरेट
दिवाली का मौका हो और घर सजा हुआ न हो .....ऐसा हो ही नहीं सकता...। तो बस ससुराल वालों का दिल जीतने के लिए मैंने भी यही किया। इस बार डेकोरेशन करने के लिए मैंने लाइट्स के साथ-साथ फूलों का भी इस्तेमाल किया। फूलों से मेरा घर बहुत ही खूबसूरत लग रहा था, आप भी यह टिप फॉलो कर सकते हैं।
अरीबा खान
(अरीबा खान एक हाउस वाइफ हैं। इस लेख में दिए गए विचार उनके अपने हैं)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।