herzindagi
listning bedtime story benefits

बच्चों को रात को कहानी सुनाकर मैंने सिखाया बहुत कुछ

Bedtime Story Benefits: बच्चों को रात में सोते वक्त अक्सर कहानियां सुनाई जाती हैं। आज जानें कि कैसे रात को कहानी सुनने से आपके बच्चों को फायदा मिल सकता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Guest Author
Editorial
Updated:- 2023-05-08, 11:56 IST

Bedtime Story Benefits: रात को सोते वक्त पेरेंट्स अक्सर बच्चों को कहानी सुनाते हैं। मैंने भी अपने बच्चों को हमेशा रात को सोते वक्त कहानी सुनाई है। ऐसा करना ना सिर्फ बच्चों को सुलाने का अच्छे तरीका है, बल्कि इससे बच्चों को और भी बहुत से फायदे मिलते हैं। चलिए मैं आपको बताती हूं कि मैंने अपने बच्चों को कहानी सुनाकर क्या-क्या सिखाया।

विषयों के बारे में पता चलता है

रात के वक्त बच्चों को कहानियां सुनाने से उन्हें बहुत से फायदे मिलते हैं। इन फायदों की लिस्ट में विषयों की जानकारी बढ़ना भी शामिल है। कहानी सुनते वक्त हमे विषयों के बारे में बहुत कुछ पता चलता है। रिश्ते, पढ़ाई, देश और विदेश जैसे अलग-अलग शीर्षक पर आधारित कहानी सुनकर उन विषयों के बारे में समझ बढ़ती है।

bedtime story benefits for childrens

सुनने की आदत बनती है

कहा जाता है कि बोलने के साथ-साथ सुनने की आदत भी बहुत अच्छी होती है। कहानी सुनाकर आप अपने बच्चों को कम उम्र से ही सुनने की आदत डाल सकते हैं। सुनने की आदत पढ़ाई से लेकर व्यवहार में सुधार के लिए भी जरूरी होती है।

नए शब्द सीखने के लिए मिलते हैं

कहानी को सुनते वक्त बच्चों को रोजाना नए-नए शब्दों के बारे में सुनने के लिए मिलता है जिससे उनका शब्दकोश बढ़ता है। इस ट्रिक की मदद से बच्चे जब बढ़े होते हैं तो उनके पास अपनी बात को रखने के लिए ज्यादा शब्द होते हैं।

कहानी सुनाने की हैबिट पड़ती है

इन सभी फायदों के साथ-साथ बच्चा कहानी सुन-सुन कर कहानी सुनाना भी जान जाता है। बच्चों को सुनने से समझ आ जाता है कि किस शब्द का उच्चारण कैसे करना है और किस तरह सही तरीके से रीडिंग करनी है।

(रागिनी भटनागर नोएडा की रहने वाली हैं और इस लेख में दिए गए विचार उन्हीं के हैं।)

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Image Credit: HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।