Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:55 AM IST

कहानी एक ऐसी महिला आईएएस अधिकारी की जिसका 48 घंटे में हुआ था दो बार ट्रांसफर

UPSC Exam की तैयारी के लिए कई किताबें पढ़नी पड़ती हैं। ऐसे में आज हम आपको आईएएस अधिकारी राजेश्वरी बी के द्वारा बताई गई किताबों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पढ़कर आप एग्जाम को क्रैक कर सकती हैं। 
Updated:- 2024-01-31, 12:33 IST
image

IAS Rajeshwari B: यूपीएससी की परीक्षा पास करना हर किसी का सपना होता है। इस परीक्षा की तैयारी के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। अगर आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहीं हैं और पहले अटेम्प्ट में  एग्जाम को क्लियर करना चाहती हैं। ऐसे में आज हम आपको IAS राजेश्वरी बी के द्वारा बताई गई ऐसी बुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पढ़कर उन्होंने सिविल परीक्षा में सफलता हासिल की थी। राजेश्वरी बी वह आईएएस ऑफिसर हैं जिनका 48 घंटे में दो बार ट्रांसफर हुआ था।  

48 घंटे में दो बार हुआ ट्रांसफर

ias officer rajeshwari b

राजेश्वरी बी साल 2011 बैच की आईएएस ऑफिसर हैं। इन्होंने गोनिकोप्पल के कूर्ग पब्लिक स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी की थी। आगे की पढ़ाई के लिए वह मैसूर चली गईं। आपको बता दें, कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ने साल 2021 में आईएएस ऑफिसर राजेश्वरी बी का 48 घंटे दो बार ट्रांसफर कर दिया था। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों हुआ। 5 जुलाई, 2021 को राजेश्वरी डीसी के रूप में काम कर रही थी। 5 जुलाई की शाम को उन्हें झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में चुना गया। इस पद पर हुए ट्रांसफर के महज 48 घंटे के भीतर कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की तरफ से एक और सूचना जारी की गई, जिसमें राजश्वेरी को मनरेगा आयुक्त के पद पर स्थानांतरित किया गया।

इसे भी पढ़ें- Success Story: देश सेवा के लिए अंजली ने छोड़ी लाखों की नौकरी, दूसरे प्रयास में हासिल की चौथी रैंक

यूपीएससी एग्जाम के लिए पढ़ें ये किताबें

अगर आप यूपीएससी एग्जाम की तैयारी घर पर रहकर करना चाहते हैं तो आईएएस राजेश्वरी बी के द्वारा बताई गई किताबें आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती हैं।

  • ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन इन सिविक्स
  • इंडियन कांस्टीट्यूशन इन वर्क 
  • इंडियन फॉरेन पॉलिसी
  • ए हिस्ट्री ऑफ पॉलिटीकल थ्योरी
  • इंट्रोडक्शन टू द कांस्टीट्यूसन ऑफ इंडिया
  • लोकल गवर्नमेंट इन इंडिया
  • फॉरेन पॉलिसी ऑफ इंडिया
  • पॉलिटिकल थ्योरी
  • पॉलिटिकल थ्योरी- आइडियाज एंड कॉन्सेप्ट
  • सेंट्रल गर्वेमेंट बजट इन इंडिया 
  • ग्रामर ऑफ पॉलिटिक्स
  • इंडियन गवर्नमेंट एंड पॉलिटिक्स
  • 50 फिलॉसफी क्लासिक

इसे भी पढ़ें- IAS Success Story: 10वीं-12वीं में हुईं फेल, फर्स्ट अटेम्प्ट में क्लियर किया UPSC एग्जाम

  • राइटिंग प्रैक्टिस बुक फॉर आईएएस मेंस
  • हिस्ट्री ऑफ एशिया
  • इंडिया प्रैक्टिकल थॉट
  • स्टैंडर्ड डिक्शनरी
  • संस्कृत इज फन 
  • एनसीईआरटी बुक्स- 9 टू 12

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Instagram, Twitter


 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।