न्यूड सीन करने के बाद रात भर रोते हुए सोई थीं सीमा बिस्वास

सीमा बिस्वास की जिंदगी में एक रात ऐसी भी आई थी जिसमें वो रात भर रोते हुए सोई थीं।
Updated:- 2019-01-13, 20:00 IST
image

सीमा बिस्वास की जिंदगी में एक रात ऐसी भी आई थी जिसमें वो रात भर रोते हुए सोई थीं। सीमा बिस्वास का नाम उन कलाकारों में गिना जाता है जो अपनी एक्टिंग के दम पर किसी भी किरदार को निभा सकते हैं। सीमा बिस्वास ने बॉलीवुड की फिल्मों में कई दमदार किरदार निभाए हैं। 14 जनवरी 1965 को सीमा बिस्वास का जन्म हुआ था और 1994 में वो ऐसा चेहरा बन गईं जिसका नाम हर कोई जानता था। 

असम की रहने वाली सीमा बिस्वास वैसे तो कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन उनको असली पहचान 'बैंडिट क्वीन' फिल्म से मिली थी। उन्होंने इस फिल्म में दमदार एक्टिंग की है। ये फिल्म फूलन देवी के जीवन पर आधारित थी। फूलन देवी का जन्म 10 अगस्त 1963 को हुआ था। आज वो इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अब भी फूलन देवी का नाम लेते ही चंबल के लोग कांप उठते हैं। 

seema biswas biography

एक सीन ने मजबूर किया रात भर रोने पर 

सीमा बिस्वास को एक सीन ने रात भर रोने पर मजबूर कर दिया था। सीमा विश्वास ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'बैंडिट क्वीन' फिल्म में न्यूड सीन के चलते बहुत विवाद हुआ था। इसके कारण उन्हें रात भर रोना पड़ा था। इस सीन को शूट करते समय डायरेक्टर और कैमरामैन के अलावा सभी का अंदर आना मना था। सीमा को इस बात का भी बहुत बुरा लगता था कि इस किरदार के कारण कई लोग उन्हें पसंद नहीं करते थे। 

Read more: फियरलेस नाडिया, इस हंटरवाली की कहानी जानिए

seema biswas biography

साथ ही उन्होंने बताया था कि इस फिल्म में बोल्ड सीन उन्होंने खुद नहीं किया था बल्कि बॉडी डबल ने किए थे। इस बारे में उनके घरवालों को पता था इसलिए किसी को कोई सफाई नहीं देनी पड़ी। उस सीन के बाद पूरी फिल्म यूनिट रोई थी। हालांकि सीमा ने शेखर कपूर से कहा था कि फिल्म से न्यूड सीन को हटा दें लेकिन सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में लोगों को सच्चाई दिखाने के लिए इस सीन को रखना बेहद जरूरी था।  

Read more: हिंदू धर्म में कन्यादान के बिना क्यों मानी जाती है शादी अधूरी?

seema biswas biography

सीमा ने कभी परिवार से पैसे नहीं लिए 

सीमा बिस्वास ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने एनएसडी जाने के बाद अपनी फैमली से कभी पैसे नहीं मांगे थे। उनका कहना था कि जब आपके अपने आपको सपनों की ओर उड़ान भरने की आजादी दें और आप की काबीलियत पर इतना भरोसा करें तो उनसे कुछ और मांगना गलत है। सीमा विश्वास 750  रुपये में ही महीना निकाल लेती थीं। 

सीमा बिस्वास ने कहा था कि हॉलीवुड के कई एक्टर्स फिल्म के उस सीन के लिए उनकी बहुत इज्जत करते हैं लेकिन इंडिया में लोग उन्हें बुरी नजर से देखते हैं। 

सीमा के लिए सबसे बड़ा अवॉर्ड वो था जब उनके पिता ने 'बैंडिट क्वीन' देख कर उनकी मां को कहा, “कुछ भी कहो, ऐसा स्ट्रॉन्गक और मुश्किल किरदार मेरी बेटी के अलावा कोई और नहीं निभा सकता था।“ 

सीमा बिस्वास को नेशनल अवॉर्ड के अलावा साल 2000 में संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड और साल 2006  में दीपा मेहता की फिल्म 'वॉटर' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस जेनी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। अगर सीमा बिस्वास की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 2003 में निखिलेश शर्मा से शादी की थी लेकिन ये रिश्ता 4 साल के बाद ही टूट गया था। दोनों के बीच तलाक हो गया था। 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।