By Gayatree Verma12 Jan 2018, 12:39 IST
टीवी के करियर में अगर किसी एक्ट्रेस को इज्जत मिलती है तो ये बहुत ही बात है। नहीं तो अधिक टीवी एक्ट्रेस हमेशा विवादों में ही घिरे रहते हैं। लेकिन इन टीवी एक्ट्रेस में ऐसे भी कुछ एक्ट्रेस हैं जो केवल अपना काम करती हैं और नाम कमाती हैं। ऐसा वही एक्टर कर पाती हैं जिनके लिए उनका काम पूजा होता है और वे केवल अपने काम पर ध्यान देते हैं। ऐसे ही लोगों में शामिल होती हैं- साक्षी तंवर।
साक्षी तंवर ने अपना करियर एंकरिंग से शुरू किया था। फिर इन्हें एकता कपूरी के सीरियल कहानी घर-घर की से पहटना मिली। अब तो ये आमिर खान के साथ एक फिल्म भी कर चुकी हैं। आज टीवी और बॉलीवुड में ऐसा कोई नहीं होगा जो साक्षी को नहीं जानता होगा। ये साक्षी का काम ही है जो हर किसी को उनका फैन बनाया हुआ है। आज साक्षी इंडिपेंडेंट महिलाओं के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा मानी जाती हैं।
Read More: ये हैं bollywood की सबसे स्टाइलिश sisters जिनका फैशन सेंस आपको दीवाना बना देगा
आज उनके जन्मदिन पर साक्षी की कुछ ऐसी बातों के बारे में जानते हैं जो उन्हें दूसरी महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन बनाती हैं। ये बातें आपको अपनी जिंदगी में कुछ कर दिखाने की प्रेरणा देंगी।
साक्षी तंवर टीवी की फेवरेट बहु के नाम से फेमस हैं। इन्हें कहानी घर-घर की सीरियल के लिए कई सारे अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। इस सीरियल के अलावा वो कुटुम्ब, देवी और क्राइम पेट्रोल में भी नजर आ चुकी हैं। बड़े अच्छे लगते हैं सीरियल में उनकी और राम कपूर की जोड़ी हिट भी रही थी। टेलीविजन की दुनिया में साक्षी highest paid एक्ट्रेस में से एक हैं।
टीवी की तरह साक्षी बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। ये बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ काम कर चुकी हैं और दंगल में इन्हें इनके रोल के लिए काफी तारीफें भी मिली थीं। आमिर खान तक उन्हें एक टैलेंटेड एक्ट्रेस कहते हैं।
साक्षी की ऐसी ही कुछ बातों के बारे में विस्तार से जानने के लिए ये वीडियो देखें।
Producer- Rohit Chavan
Editor- Anand Sarpate