herzindagi

International Women Day: इन पॉपुलर भारतीय ब्रैंड्स के पीछे हैं स्ट्रॉन्ग महिलाओं का हाथ

पिछले कुछ वर्षों में महिला उद्यमियों को आगे बढ़ते हुए देखा। फिर चाहे वह एक बड़े पैमाने की कंपनी हो या कम उम्र का स्टार्टअप। इन महिलाओं ने अपनी एक अलग पहचान बनाई और जिसे पुरुष प्रधान फील्ड समझा जाता था, वहां आज महिलाओं का भी दबदबा है। आज चलिए आपको ऐसे कुछ ब्रैंड्स के बारे में बताएं जिनके पीछे महिलाओं का हाथ है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>

Ankita Bangwal

Editorial

Updated:- 17 Feb 2023, 15:02 IST

शुगर कॉस्मेटिक्स, विनीता सिंह

Create Image :

शुगर जैसा जाना-माना ब्रैंड आज हर जुबान पर रहता है। इसके पीछे किसका हाथ है उन्हें भी पूरी दुनिया जानती हैं। शुगर बनाने वाली विनीता सिंह 'शार्क टैंक इंडिया' का हिस्सा भी हैं। आज वह सौंदर्य उद्योग में सफल उद्यमियों में से एक हैं। उनका नाम दुनिया की टॉप 100 माइंडफुल वुमन की लिस्ट में भी शामिल है।

 

मामाअर्थ, ग़ज़ल अलघ

Create Image :

एक और लोकप्रिय और अग्रणी भारतीय मॉमप्रेन्योर जिसे हम निश्चित रूप से मिस नहीं कर सकते हैं, प्रमुख स्किन केयर ब्रांड मामाअर्थ की संस्थापक ग़ज़ल अलघ हैं। उनकी स्किन केयर कंपनी रासायनिक मुक्त प्राकृतिक और 100% सुरक्षित स्किन केयर उत्पाद प्रदान करती है। 2016 में शुरू हुई उनकी जर्नी ने बस 5 सालों में अपना कमाल दिखाया था।

 

कीरो ब्यूटी, वसुंधरा पाटनी

Create Image :

ब्यूटी और मेकअप की दुनिया में Kiro ब्यूटी एक और लोकप्रिय नाम है। वसुंधरा पाटनी, जो इस ब्रांड के पीछे का चेहरा हैं, ने पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। वसुंधरा पाटनी ने अपना ब्रांड किरो ब्यूटी साल 2020 में लॉन्च किया था जब देश भर में लॉकडाउन था। तब से इस ब्रैंड ने काफी लोकप्रियता हासिल की है।

 

फिक्स माई कर्ल्स, अंशिता मेहरोत्रा

Create Image :

अंशिता मेहरोत्रा ने फिक्स माई कर्ल्स जो एक हेयरकेयर रेंज है, को 2019 में शुरू किया था। अंशिता सिर्फ 19 साल की थी जब उन्होंने भारत में घुंघराले बालों के उत्पादों के लिए खोज की और उन्हें कुछ भी हाथ नहीं लगा। इसके बाद, वह अपने उत्पाद बाजार में लाईं और तब से अब तक इसने एक अलग पॉपुलैरिटी पाई है। 

गश ब्यूटी, शील जैन

Create Image :

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस ब्रैंड के पीछे एक Gen-Z हैं, जिनका नाम शील जैन है। उन्होंने एक ऐसा ब्रैंड की शुरुआत करने की सोची जिसमें 14-स्टेप ब्यूटी रूटीन, उत्पादों से भरे मेकअप बैग और घंटे भर के YouTube ट्यूटोरियल की आवश्यकता न पड़े। आज उनके प्रोडक्ट्स जेन-जी के बीच काफी पॉपुलर हैं।

 

सुता, सुजाता-तान्या विश्वास

Create Image :

दो बहनें सुजाता और तान्या विश्वास जिन्हें साड़ी से काफी लगाव रहा, ने 2016 में सुता की शुरुआत की थी। यह ब्रांड विभिन्न प्रकार के कपड़ों जैसे लिनन, रेशम, सूती रेशम आदि में अपनी भव्य साड़ियों के लिए जाना जाता है। आम लोगों के बीच ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज के बीच भी यह काफी पॉपुलर है।

 

स्लर्प फार्म

Create Image :

बच्चों के लिए स्वस्थ स्नैक विकल्प बनाने की खोज पर, शौरवी मलिक और मेघना नारायण ने 2016 में स्लर्प फार्म की शुरुआत की। उनके स्नैक्स रागी, ज्वार और बाजरे जैसे अनाज से बनाए जाते हैं। बच्चों के लिए हेल्दी चॉइसेस की रेंज में ये काफी पॉपुलर हैं।

द विशिंग चेयर

Create Image :

घर के डेकोर को लेकर हम कितना चिंतित रहते हैं। बस इसी चिंता को खत्म करने के लिए 2012 में विविता और अवनीत द्वारा शुरू किया गया विशिंग चेयर ब्रैंड घर की सजावट के ढेर सारे विकल्प प्रदान करता है। उनके प्रोडक्ट्स में फूड, डेकोर, डेस्क और यहां तक कि बच्चों के लिए गिफ्ट्स भी शामिल हैं।

 

बेयर नेसिसिटीज

Create Image :

भारत में उत्पादित कचरे की मात्रा ने सहर मंसूर को जीरो-वेस्ट प्रोडक्ट लाइन बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने 2016 में भारत में जीरो-वेस्ट लाइफस्टाइल को हकीकत बनाने के उद्देश्य से बेयर नेसेसिटीज की शुरुआत की और आज यह एक जान-माना नाम बन चुका है।

ऐसे ही कितने प्रोडक्ट्स हैं जिनके पीछे किसी पुरुष का नहीं बल्कि महिला का हाथ है। ऐसे प्रोडक्ट्स आज दुनिया भर में लोकप्रिय हैं और कुछ अपनी पहचान बनाने में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।  हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आएगा। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।