देश की जन्नत कहे जानें वाले जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में हस्तशिल्प केंद्र चलाने वाली शाहीन अख्तर को बहुत ज्यादा नाम न मिला हो और देश के दूसरे कोनों तक उनके काम की गूंज न हो मगर, वह इस जिले की महिलाओं आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो काम कर रही हैं तारीफ ए काबिल है। जम्मू और कश्मीर जैसी जगह पर जहां महिलाओं को केवल सीमित समय तक ही घर से बाहर रहने की आजादी होती हैं उस स्थान पर शाहीन महिलाओं को खुद के पैरों पर खड़ा होना सिखा रही हैं। आपको बता दें कि शाहीन यह अपने हैंडीक्राफ्ट ट्रेनिंग सेंटर के तहत कई महिलाओं और लड़कियों को प्रशिक्षण सुविधा के माध्यम से सशक्त बना रही हैं। हैंडीक्राफ्ट सेंटर में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) वाली महिलाऔ और स्कूल छोड़ने वाली लड़कियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। यह से प्रशिक्षण लेने के बाद लड़कियां अपना काम शुरू कर रही हैं और पैसे कमा रही हैं। 8 मार्च को महिला दिवस है और इस अवसर पर अगर आप शाहीन अख्तर को और जानना चाहती हैं तो आपको यह वीडियो जरूर देखना चाहिए।
Inspirational Story: हैंडीक्राफ्ट ट्रेनिंग के जरिए शाहीन अख्तर महिलाओं को बना रही हैं आत्मनिर्भर
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना सिखा रही शाहीन अख्तर के बारे में जानना चाहती हैं तो यह वीडियो जरूर देखिए।
Disclaimer