Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:47 AM IST

45 साल की उम्र में मिला पहला स्टेज....जागर गाने से मिली पहचान! ऐसे तय किया पद्मश्री तक का सफर

बसंती बिष्ट का नाम अगर आपने आज तक नहीं सुना है तो आपको बता दें, ये वह महिला जिन्होंने अपने गाने से लोगों का दिल जीत लिया था। चलिए जानते हैं इनकी कहानी।
Updated:- 2024-02-01, 14:57 IST
image

Basanti Bisht: मेहनत और कला किसी की मोहताज नहीं होती है। यह कहावत पद्मश्री सम्मानित लोक गायिका बसंती बिष्ट पर सटीक बैठती है। इन्हें 45 साल की  उम्र में पहली बार गाना गाने के लिए स्टेज मिला था। बसंती बिष्ट चमोली के देवाल ब्लॉक के ल्वाणी गांव की हैं। इनका जन्म 14 जनवरी, 1952 को हुआ था। ग्रामीण परिवेश ने पली-बढ़ी बसंती ने केवल 5 वी कक्षा तक पढ़ाई की है। 15 साल की उम्र में इनका विवाह उसी गांव के रंजील बिष्ट के साथ हुआ था। बसंती बिष्ट ने अपनी मां से लोकसंगीत को सीखा और करीब से जाना। गांव में होने वाले कार्यक्रम से उन्होंवे जागरों गीत सीखा। लेकिन उस जमाने में महिलाओं का मंच पर जाकर गीत गानें की परंपरा नहीं थी। 32 साल की उम्र में बसंती अपने पति के साथ पंजाब चली गईं। वहां पर जाकर उन्होंने लोक गीत को बारीकियों से जाना।

आंदोलन में बसंती ने लिया हिस्सा

struggle story basanti bisht

बसंती ने उत्तराखंड के राज्य आंदोलन में भाग लिया। आंदोलन के दौरान बसंती ने लोकगीत को गाना शुरू किया। बसंती अपनी मां से नंदा के जागरों को सीखकर बचपन में गाया करती थी। (सक्सेज मंत्र)  

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में तैयारी कर बनीं जज, फिर क्लियर किया यूपीएससी एग्जाम, जानें चारु धनकड़ की इंस्पिरेशनल स्टोरी और सीक्रेट टिप्स

45 की उम्र में मिला पहला मंच

45 साल की उम्र में उन्होंने देहरादून के गढ़वाल सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जब उन्होंने मंच पर प्रस्तुति दी तो सभा में मौजूद सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

उत्तराखंड के पहनावे को दिलाया सम्मान

award basanti bisht

उत्तराखंडी जागरों, लोकगीतों और पोशाक को विशेष पहचान दिलाई। पहचान को दुनिया के सामने लाने के लिए बसंती को 26 जनवरी, 2017 तो भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान से नवाजा गया। (हिमालय के गोद की कहानी)

गढ़वाली परिधान में गाती है जागर

बसंती जागर के साथ मांगल गीत, पांडवानी, अन्योली और दूसरे पारंपरिक गीत भी गाती हैं। बसंती बिष्ट मां नंदा देवी के जागर को पारम्परिक पोशाक में गीत गाती हैं।

इसे भी पढ़ें-मुख्यमंत्री राजश्री योजना के तहत सरकार दे रही है बेटियों के लिए 50 हजार रुपये, जानें कैसे करें अप्लाई

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Wikipedia


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।