Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:13 PM IST

जानें अनुष्का राठौड़ कैसे बनीं एक सफल फाइनेंस कंटेंट क्रिएटर, हिम्मत नहीं हारी और यूं भरी हौसले की उड़ान

आइए भारत की फेमस फाइनेंस कंटेंट क्रिएटर में से एक अनुष्का राठौड़ की स्टोरी पर एक नजर डालते हैं, जो अपने वीडियो में एंटरटेनमेंट के साथ-साथ फाइनेंस से रिलेटेड कंटेंट भी डालना पसंद करती हैं।     
Updated:- 2023-10-16, 19:20 IST
image

हमारा देश बहुत तेजी से एक विकसित राष्ट्र में तब्दील हो रहा है, जिसमें महिलाएं भी अपनी एक अहम भूमिका निभा रही हैं। हालांकि,आज भी भारत के कुछ हिस्सों में वित्तीय साक्षरता कमजोर है।भारत में कई महिलाएं सक्रिय रूप से अपने वित्त का प्रबंधन नहीं कर पाती हैं, निर्णय लेने और सलाह लेने के लिए अपने पति या परिवार पर निर्भर रहती हैं, जिसकी वजह से लैंगिक असमानताएं बढ़ जाती हैं। 

इसी असमानता को खत्म करने और महिलाओं को फाइनेंस इंडिपेंडेंट बनाने के लिए अनुष्का राठौड़ आगे आईं और फाइनेंस के शॉर्ट-फॉर्म वीडियो महिलाओं को मुहैया करवाए। इसलिए हर जिंदगी ने अनुष्का राठौड़ के साथ 'शक्ति रूपेण संस्थिता' कैम्पेन के तहत खास बातचीत की और उनसे सफर, संघर्ष, प्रयास और सफलता की राहों के बारे में बात की।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anushka Rathod (@anushkarathod98)

बता दें कि शक्ति रूपेण संस्थिता सीरीज में ऐसी महिलाओं के नाम बारे में बताया जा रहा है, जिन्होंने अपने हौसलों से देश के विकास में एक अहम भूमिका निभाई। इनमें से कुछ महिलाओं ने व्यावसायिक विकास से दुनिया को प्रभावित किया, तो कुछ महिलाओं ने व्यक्तिगत स्तर पर।  हमारा मानना है कि हर महिला में देवी दुर्गा हैं, और यह पहल हमारे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उनके प्रयासों की महिमा करती है। 

कौन हैं अनुष्का राठौड़?

 Who is anushka rathod

अनुष्का राठौड़, शॉर्ट-फॉर्म वीडियो क्षेत्र में भारत की पहली फाइनेंस कंटेंट की निर्माता हैं। इसके अलावा, अनुष्का एक पूर्व निवेश बैंकर हैं, जिन्होंने 2020 में लॉकडाउन के दौरान अपनी यात्रा की शुरुआत की, वो भी एक ऐसे परिवार से जहां पर महिलाओं को काम करने के लिए प्रोत्साहित नहीं किया जाता। 

वो कहते हैं ना जब हौसला बुलंद हो, तो कामयाबी कदम चूमती है। आज उनके इंस्टाग्राम पर 800k से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो इसके बारे में जानने के लिए हमेशा इच्छुक रहते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- आरना वधावन: प्रकृति की बेटी के नाम से प्रसिद्ध सोशल एक्टिविस्ट, छोटी सी उम्र में हासिल किया बड़ा मुकाम

अनुष्का राठौड़ का सफर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anushka Rathod (@anushkarathod98)

अनुष्का राठौड़ अपनी यात्रा के बारे में बताती हैं कि वो एक मारवाड़ी व्यवसायी परिवार में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने खाने की मेज पर अपने दादा, चाचा या पापा तो हमेशा व्यावसायिक मुद्दों पर बातचीत करते हुए सुना है। इसलिए उन्हें थोड़ा बहुत अंदाजा हो जाया करता था, उन्होंने बचपन से ही अपने चाचाओं से सुना है कि वो कैसे अपने व्यावसायिक काम में विस्तार करने जा रहे हैं और किस तरह की योजना बनाई जा रही है। 

कुछ महीने बहुत अच्छे होंगे, लेकिन कुछ महीने बहुत कमजोर होंगे। इसलिए हम हमेशा एक बजट पर रहते थे और हमें हमेशा अपने साधनों से बहुत कम जीवन जीने के लिए कहा जाता था। 

इस तरह बनीं फाइनेंस कंटेंट क्रिएटर 

अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए अनुष्का राठौड़ कहती हैं कि अगर उन्हें किसी चीज ने प्रेरित किया है तो वो लोग हैं जिन्होंने लगातार उन्हें प्रेरणादायक संदेश भेजे हैं। इन मैसेज ने अनुष्का राठौड़ को रास्ता दिखाया है और आगे बढ़ने का हौसला प्रदान किया है। 

साथ ही, लोगों की फीडबैक से उन्हें नए कंटेट को लिखने में भी मदद मिली है और इसी चीज ने मुझे नई सामग्रियों को अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया। 

इन समस्याओं का करना पड़ा सामना

anushka rathod story

अनुष्का राठौड़ आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचना उनके लिए काफी मुश्किल था। वीडियो बनाने के लिए उन्हें पास अच्छी योजनाओं, पर्याप्त जगह और आधिकारिक अनुमोदन की आवश्यकता थी। यह सब हासिल करना कठिन था और इसमें बहुत समय और प्रयास लगा। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाओं को वित्त के बारे में बातचीत का मौका नहीं दिया जाता था। मगर ऐसा नहीं है क्योंकि महिलाएं हर वो काम कर सकती हैं, जिसे वो हासिल करने की ठान लें।   

मैंने भी ऐसा किया...हालांकि उस वक्त हमारा देश कई संकटों से गुजरा है। इनमें कोविड-19, नोटबंदी और जीएसटी शामिल है। यह वह समय था जब  अनुष्का राठौड़ को किराया को लेकर बेहद परेशानी आई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मजबूती से खड़ी रहीं।

संस्था शुरू करने और सफलता के अपने लक्ष्य हासिल करने के बाद, हमें एक नई चुनौती का सामना करना पड़ा। बहुत से लोग चाहते थे कि हम पूरे भारत में और अधिक अध्ययन केंद्र खोलें। इस मांग को पूरा करना कठिन था, लेकिन हमने कड़ी मेहनत की और अच्छे परिणाम हासिल किए।  

इसे जरूर पढ़ें- जानें पियाली चटर्जी घोष फ्लाइट अटेंडेंट से कैसे बनीं एक सफल एंटरप्रेन्योर, भारत में हैं 10 से ज्यादा एविएशन इंस्टीट्यूट

क्या एक कंटेंट क्रिएटर बनना अच्छा ऑप्शन है?

अनुष्का राठौड़ ने अपनी यात्रा की शुरुआत COVID महामारी के दौरान थी, लेकिन तब लोगों ने उनके इस फैसले का काफी मजाक उड़ाया था। अनुष्का बताती हैं कि मेरे सामने, हर किसी के पास कहने के लिए हमेशा उत्साहजनक शब्द होते थे, लेकिन मेरी पीठ के पीछे, कहानी वैसी नहीं थी। 

मेरी पसंद और प्राथमिकताओं का मजाक उड़ाया गया, क्योंकि कंटेंट क्रिएटर बनना अभी भी कई लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन नहीं है। मगर ऐसा नहीं है यह एक बहुत अच्छा स्कोप है, जिसमें हर महिला को भविष्य बनाने के लिए सोचना चाहिए। 

फाइनेंस के बारे में जानना महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anushka Rathod (@anushkarathod98)

फाइनेंस के बारे में हर महिला को जानना चाहिए यह बहुत जरूरी है। यह बहुत गलत मिथक है कि एक महिला अच्छी फाइनेंस राइटर नहीं बन सकती, क्योंकि शुरुआत से ही एक महिला को खाना बनाना ही सिखाया जाता है। अनुष्का का मानना है कि महिलाओं को हर चुनौती का डटकर सामना करना चाहिए। 

आपके पास जो भी है, उसका सदुपयोग करें। रोजाना कुछ न कुछ बेहतर करें। अपनी चीजों का सम्मान करें और आपके पास जिस चीज की कमी है, उसके लिए बुरा महसूस न करें। अपनी चीजों को बेहतर करने के लिए मेहनत से पीछे नहीं भांगे।  

हरजिंदगी के 'शक्ति रूपेण संस्थिता' अभियान के तहत हम आपके लिए ऐसी ही महिलाओं की कहानी लेकर आएंगे, जिन्होंने अपने दम पर उद्योग जगत में अपना नाम बनाया है। 

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- (@Instagram) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।