By Pooja Sinha19 Nov 2018, 12:47 IST
महिलाओं की सुंदरता के लिए आंखों, होठों और चेहरे की खूबसूरती के साथ-साथ ब्रेस्ट का सुडौल होना भी जरूरी है। जी हां ब्रेस्ट को किसी भी महिला की सुंदरता का सबसे बड़ा पैमाना माना जाता है क्योंकि इसी से उनकी सुन्दरता में चार चांद लगते है और उनकी पर्सनैलिटी अच्छी दिखाई देती है। लेकिन उम्र बढ़ने, प्रेग्नेंसी के बाद या उनकी लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियों के चलते ब्रेस्ट में ढीलापन आने लगता है। इसके अलावा वजन बढ़ने, सही शेप और साइज का ब्रा न पहनना, एक्सरसाइज न करने आदि कारणों से भी यह समस्या होने लगती है। अगर आप भी ऐसी ही समस्या से जूझ रही हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योकि योग की हेल्प से आप अपनी ब्रेस्ट को सही शेप में ला सकती हैं।
जी हां इस बार के हमारे मंडे मोटिवेशन सीरिज में जोरबा की योगा ट्रेनर प्रज्ञा मिश्रा हमें ब्रेस्ट को सही शेप में रखने वाली योगासन के बारे में बता रही हैं। आइए इस वीडियो के माध्यम से जानें कौन से है ये योगासन।
Watch more: चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो, अगर रोजाना करेंगी ये 3 योगासन
इस योगासन को करने से आप अपने ब्रेस्ट को सही शेप में रख सकती हैं। इस योग में वजन को कंधे से ऊपर उठाकर वापस कंधों तक लाया जाता है। वजन ऊपर जाते समय सांस छोड़ें और वजन नीचे समय सांस अंदर खींचें। अपना ध्यान सिर्फ अपने कंधों की मसल्स पर लगाएं। इस योग को 5 से 7 बार करें।
इस योग को वीडियो की मदद से आप आसानी से कर सकती हैं। इसके लिए आपको हाथों में वेट उठाकर पुशअप करना है। ऐसा आपको 5 से 7 बार करना होगा।
Watch more: जांघों की चर्बी 30 दिन में पिघल जाएंगी अगर घर में करेंगी ये 2 योगासन
इस योगासन की हेल्प से आप आसानी से अपने ब्रेस्ट को शेप में ला सकती हैं। तो देर किस बात की इस वीडियो को देखकर आप भी एक्सपर्ट द्वार बताए योगासन को करें और अपनी ब्रेस्ट को शेप में लाएं।
Credits
Producer – Rohit Chavan
Editor – Anand Sarpate