इंडियन ब्राइडल फैशन मतलब कोलकाता के डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी... आप भी इस बात से सहमत हैं कि नहीं? अगर नहीं है तो फिर आपको सब्यसाची के ये न्यू ब्राइडल कलेक्शन्स पर एक नजर डालनी चाहिए। ये केलक्शन्स आपका दिल जीत लेंगे। सब्यसाची बॉलीवुड के फेवरेट डिज़ाइनर्स में से एक हैं। चाहे embroidered लहंगे हों या royal साड़ियां, सब्यसाची की खासियत हर एक कपड़ों में दिख जाती है। अगर आप आने वाले वेडिंग सीज़न के लिए लहंगे या ज्वेलरी की शॉपिंग करने वाली हैं तो एक नजर इन कलेक्शन्स पर डाल लें... आपको ये जरूर पसंद आएंगे।
Red सबसे सेफ कलर माना जाता है जो एक पारंपरिक कलर भी है, इसलिए इस रंग का लहंगा तो आप बिना हिचक के भी पहन सकती हैं। जिस तरह से इस दुल्हन ने red रंग के लहंगे के साथ गोल्ड की ज्वेलरीज़ पहनी है वो इस दुल्हन को काफी gorgeous लुक दे रहा है।
गेल्ड रंग का भी आप लहंगा ट्राय कर सकती हैं। शायद आपको लगता हो कि गोल्ड रंग केवल ज्वेलरीज़ के लिए होते हैं, लेकिन इस ड्रेस को देखने के बाद आपकी ये सोच बदल जाएगी। इस दुल्हन की ये गोल्ड ड्रेस काफी सुंदर लग रही है। जिस तरह से इस दुल्हन ने अपने गोल्ड लहंगे को net के दुपट्टे के साथ carry किया है वो इसे stunning लुक दे रहा है। वैसे भी हर दुल्हन की ख्वाहिश होती है कि वो अपनी शादी के दिन सबसे अलग दिखे। आपकी ये ख्वाहिश इस लहंगे के साथ पूरी हो सकती है।
इंडियन शादी में व्हाइट रंग पहनने से पहले दस बार सोचा जाता है। लेकिन लगता है कि सब्यसाची इस stereotype को भी तोड़ने वाले हैं। वैसे भी व्हाइट रंग के साथ जब ब्राइट शेड्स का कॉम्बीनेशन यूज़ किया जाता है तो ये आपको सबसे अलग लुक देता है। अब इस लहंगे को ही देखिये जो full printed blouse के साथ काफी graceful लुक दे रहा है।
Purple रंग इंडियन ब्राइड्स के लिए बहुत ही unconventional रंग माना जाता है। लेकिन एक बार इस stereotype से भी बाहर निकलकर कर क्यों ना देखें? Purple के कुछ beautiful tones को चुनिए और इसके साथ chunky traditional ज्वेलरीज़ carry करें। इसके अलावा purples कुछ दूसरे ब्राइट शेड्स जैसे orange और green के साथ भी पहना जा सकता है।
'तनु वेड्स मनु' में कंगना का green रंग का लहंगा लोगों को काफी पसंद आया था। उसके बाद से कई दुल्हनों ने green रंग का लहंगा पहन भी है। अब सब्यसाची के इस green लहंगे को ही लीजिए जो heavy embroidered blouse और दुपट्टे के साथ दुल्हन को unique और elegant लुक दे रहा हैं।
Pink colour तो ऐसे ही लड़कियों का फेवरेट colour माना जाता है और हो भी क्यों ना... आखिरकार ये गर्ली personality को काफी परफेक्ट तरीके से सूट भी कर जाता है। इसलिए अगर pink लहंगे को चुनने की बात हो तो आप बिना झिझक के इसे चुन सकती हैं और इसे light green रंग के दुपट्टे के साथ carry करें। लीजिए बन गईं आप सबसे सुंदर दुल्हन।