जब खराब हो जाए जींस की जिप तो काम आएंगे ये हैक्‍स

जींस की खराब जिप को ठीक करने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्‍स बताएंगे जो आपकी जींस की खराब जिप को भी ठीक कर देंगे। 

Anuradha Gupta

ऐसा अकसर हो जाता है कि जींस के पुराने होने पर उसकी जिप खराब हो जाती है। ऐसे में अगर आपकी जींस पहनने लायक भी होती हैं तो आप उसे नहीं पहन पातीं क्‍योंकि जींस की जिप सही नहीं होती और ऐसे में अगर जींस पहन ली जाए तो वक्‍त बेवक्‍त जिप खुल जाती है और इससे काफी ऑक्‍वर्ड सिचुएशन क्रिएट हो जाती है। जींस की खराब जिप को ठीक करने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्‍स बताएंगे जो आपकी जींस की खराब जिप को भी ठीक कर देंगे। 

आइए जानते है खराब हुई जिप को सही करने के घरेलू तरीके  

पेंसिल 

कई बार जींस की जिप अटक-अटक कर चलती है और ऐसे में कई बार जिप आधी खुली आधी बंद रह जाती है। ऐसी जिप को ठीक करने के लिए आप पेंसिल का इस्तेमाल कर सकती हैं।  आप पेंसिल की नोक को जिप पर रगड़ेंगी तो आपकी जींस की खराब जिप भी ठीक हो जाएगी। 

क्रेयॉन कलर्स

जींस की खराब जिप को ठीक करने का एक अच्‍छा ऑप्‍शन क्रेयॉन कलर्स भी है। अगर आपके घर में बच्‍चा है तो आप उसके क्रेयॉन कलर्स को जिप पर थोड़ा रगड़ कर इसे ठीक कर सकती हैं। 

साबुन

साबुन का इस्तेमाल या तो नहाने या फिर कपड़े धोने के लिए किया जाता है लेकिन इससे खराब हुई जिप को भी ठीक किया जा सकता है। 

पैट्रोलियम जैली

पैट्रोलियम जैली के ब्यूटी फायदों के बारे में तो सबी जानते है लेकिन क्या आपको पता इससे खराब जिप पर ऊपर से नीचे की तरफ रब करने से, वह ठीक हो जाती है। 

ऑलिव ऑयल 

ये सिर्फ आपकी हेल्थ और ब्यूटी के लिए ही नहीं, आपके कपड़ों के लिए फायदेमंद है।  थोड़ा ऑलिव ऑयल लें और उसे चैन पर लगाएं। 

मोम

यह सबसे साधारण तरीका है। आपकी जींस की जिप अगर बंद ही नहीं हो रही हैं तो आप जिप पर  मोमबत्ती का मोम घिसे और इसको ठीक करें। 

कीरिंग

कई बार जींस की जिप ढीली हो जाती है तो आप उसके होल में कीरिंग की रिंग फसा कर उसे जींस के बटन में लगा कर चेन को बंद कर सकती हैं। 

अगर अब आप की जींस की जिप खराब हो जाए तो उस जींस को संदूक में बंद करके रखने की जरूरत नहीं है बल्कि इन हैक्‍स को यूज करके आप उसकी जिप को ठीक कर सकती हैं। 

 
Disclaimer