
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस साक्षी तंवर के स्टाइलिश लुक्स से लीजिए इंस्पिरेशन
'कहानी घर-घर की' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे शोज में नजर आ चुकी टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर टीवी की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। आमिर खान के साथ फिल्म 'दंगल' में वह अहम भूमिका में नजर आई थीं। साक्षी ने अपनी अदाकारी से दर्शकों को हमेशा ही इंप्रेस किया है। साक्षी तंवर अल्वर की रहने वाली हैं। उनके पिता सीबीआई के रिटायर्ड अफसर थे। साक्षी ने अपनी पढ़ाई कई केंद्रीय विद्यालयों में पूरी की। ग्रेजुएशन उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से किया। कॉलेज में साक्षी ड्रेमेटिक सोसाइटी की प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी हुआ करती थीं। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने मास कम्यूनिकेशन और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ी परीक्षाओं के एंट्रेस एक्जाम दिए थे। इसी बीच दूरदर्शन के शो अल्बेला सुर मेला के लिए उनका सेलेक्शन हो गया और वह प्रजेंटर के तौर पर चुन ली गईं। इसके बाद साक्षी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2018 में साक्षी ने एक बेटी गोद ली, जिसका नाम है दित्या तंवर। फिल्म और टीवी शोज में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को लुभाने वाली साक्षी तंवर की ड्रेसिंग भी काफी आकर्षक लगती है। आइए देखते हैं उनकी खूबसूरत तस्वीरें-

अनारकली ड्रेस में खूबसूरत अंदाज

एथनिक ड्रेसेस में साक्षी तंवर का अंदाज बेहद दिलकश लगता है। यहां साक्षी ने क्रीम कलर का एंब्रॉएड्री वाला अनारकली सूट पहना है। इस ड्रेस में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।
लखनवी कढ़ाई वाली येलो साड़ी

लखनवी कढ़ाई वाली ड्रेसेस हमेशा यूनीक लुक देती हैं। अगर आपको लखनवी कढ़ाई वाली साड़ियां पसंद हैं तो साक्षी तंवर का यह लुक आपको जरूर अपीलिंग लगेगा। इस ड्रेस के साथ साक्षी की स्माइल भी बेहद क्यूट लग रही है।
साक्षी तंवर के इन स्टाइलिश लुक्स से आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे जरूर शेयर करें। फैशन से जुड़ी अपडेट्स पाने के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।
पिंक सूट में क्लासी लुक

साक्षी तंवर सलवार सूट में स्मार्ट लुक देती हैं। यहां उन्होंने पिंक कलर के सूट के साथ मैचिंग दुपट्टे की पेयरिंग की है। व्हाइट और ब्लैक कलर के इयरिंग्स उनके इस लुक की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं।
गोल्डन बॉर्डर वाली पिंक साड़ी

अगर आप घर में किसी खास फंक्शन के लिए साड़ी पहनना चाहती हैं तो साक्षी तंवर के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां साक्षी ने पिंक और गोल्डन कलर के बॉर्डर वाली साड़ी पहनी है, जो बहुत सोबर और क्लासी लुक दे रही है। इस ड्रेस के साथ साक्षी का बन स्टाइल और गोल्डन इयरिंग्स भी बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
एंब्रॉएड्री वाली साड़ी

अगर आप पार्टी में शामिल होने वाली हैं तो साक्षी तंवर की यह एंब्रॉइडर्ड साड़ी आपको अपीलिंग लगेगी। मांग टीका और इयरिंग्स साक्षी के इस लुक को एनहांस कर रहे हैं।
बॉर्डर वाली साड़ी

बॉर्डर वाली साड़ियां महिलाओं पर खूब खिलती हैं। साक्षी तंवर की यह रेड-ग्रीन कलर की बॉर्डर वाली व्हाइट साड़ी देखने में बहुत खूबसूरत लग रही है। इस एथनिक लुक के साथ साक्षी की ज्वैलरी भी उनके लुक में चार चांद लगा रही है।
लाइनिंग वाला सूट

बाहर आने-जाने के लिए कुर्ते मुफीद रहते हैं। अगर आप भी इस तरह की ड्रेस पहनना चाहती हैं तो साक्षी के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां साक्षी ने लाइनिंग वाला सूट पहना है, जो उन्हें आकर्षक लुक दे रहा है।
फ्लोरल एंब्रॉएड्री वाली रेड ड्रेस

रेड कलर को पावर से जोड़कर देखा जाता है। अगर आप अपने लिए रेड कलर की ड्रेस लेना चाहती हैं तो साक्षी तंवर की इस फ्लोरल एंब्रॉएड्री वाली ड्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
बेबी पिंक कलर का कुर्ता

सूदिंग कलर्स हमेशा ही आंखों को सुकून देते हैं। साक्षी तंवर का यह पिंक कलर का कुर्ता भी बहुत अपीलिंग लग रहा है। इस लुक के साथ झुमके और खुले बाल उनकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं।
येलो ड्रेस में खिला-खिला रूप

वाइब्रेंट कलर्स वाली ड्रेसेस अगर आपको पसंद है तो साक्षी के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां साक्षी ने येलो कलर का कंफर्टेबल ड्रेस पहना है। इस सादगी में उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है।