herzindagi

यहां देखें टीवी एक्ट्रेसेस के रियल लाइफ ब्राइडल लुक्स

उन्होंने ऑन-स्क्रीन भले ही कई बार शादी की हो, लेकिन जब बात असल जिंदगी में होने वाली शादियों की आती है तो बात कुछ और ही होती है। जी हां हम बात कर रहें हैं टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेसस के बारे में। हम सभी ने टेलीविजन पर उनका ब्राइडल लुक तो कई बार देखा है। लेकिन क्या आपने कभी असल जिंदगी में उनका वेडिंग लुक देखा है। शायद नहीं तो आज हम आपको टीवी की दुनिया की सबसे फेमस एक्ट्रेसेस के ब्राइडल लुक्स दिखाएंगे, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

Hema Pant

Editorial

Updated:- 01 Feb 2022, 18:02 IST

दिव्यांका त्रिपाठी

Create Image :

टेलीविजन की दुनिया की सबसे फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ये हैं मोहब्बतें सीरियल से घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी हैं और उनका यह सीरियल बेहद हिट रहा है। दिव्यांका ने अपने को-स्टार विवेक दहिया को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2016 में शादी कर ली थी। अपनी शादी के दिन दिव्यांका ने लाल रंग का लंहगा पहना था। वह लाल रंग के लंहगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी। 

सनाया

Create Image :

सनाया ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड मोहित से साल 2016 में शादी की थी। उनकी शादी किसी फेरीटेल से कम नहीं थी। अपनी शादी के दिन सनाया ने गोल्डन और रेड कलर का लंहगा पहना था और इसके साथ उन्होनें सिंपल मेकअप और लाइट ज्वेलरी कैरी की थी। 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिक पसंद आया होगा। फैशन से जुड़े इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

रुबीना दिलैक

Create Image :

रुबीना दिलैक ने अपनी शादी के दिन लाल रंग के लहंगे की बजाय सफेद रंग का पेस्टल लहंगा पहना था। पिंक और सिल्वर फ्लोरल एंब्रॉयडरी के लहंगे में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लंहगे के साथ रूबीना ने लेयर्ड चोकर, मांग टिक्का, मैचिंग झुमका, हाथ फूल और लाख की चूड़ियां पहनी थी। वह ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

 

काम्या पंजाबी

Create Image :

अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाक पन के चलते काम्या पंजाबी हर किसी की फेवरेट हैं। वह कई हिट सीरियल जैसे शक्ति एहसास की और बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। करीब 1 साल शलभ दांग  को डेट करने के बाद साल 2020 में काम्या पंजाबी ने दोबारा शादी रचा ली थी। काम्या ने अपनी शादी के दिन हैवी गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और रेड दुपट्टे के साथ रस्ट कलर का लहंगा पहना था। काम्या ने लहंगे के साथ राजस्थानी स्टाइल का कढ़ाई वाला दुपट्टा भी कैरी किया था जिससे उनके ब्राइडल लुक की खूबसूरती में चार चांद लग गए थे। वहीं उनके लहंगे के बॉर्डर पर 'काम्या वेड्स शलभ' और 'सदा सौभाग्यवती भवः' लिखा हुआ था।

दृष्टि धामी

Create Image :

दृष्टि धामी ने साल 2015 में नीरज खेमका से शादी की थी। वह ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होनें शादी के दिन मार्सला कलर के लहंगे के साथ हैवी ज्वेलरी और सिंपल मेकअप किया था।

सरगुन मेहता

Create Image :

सरगुन मेहता ने टेलीविजन पर खूब नाम कमाया है। वह अपनी दमदार एक्टिंग और सुंदरता के लिए जानी जाती हैं। लंबे समय से एक्टर रवि दुबे को डेट करने के बाद साल 2013 में दोनों ने शादी रचा ली थी। यह शादी पंजाबी रीति-रिवाजों से सपंन्न हुई थी और शादी के दिन सरगुन ने मरून कलर का लंहगा पहना था और लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होनें इसके साथ कुंदन की ज्वेलरी पहनी थी। इस ब्राइडल लुक में सरगुन बेहद सुंदर लग रही थीं।

इसे भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता की ये फोटो आपको दिखाएंगी परियों का शहर

दीपिका कक्कड़

Create Image :

'ससुराल सिमर का' सीरियल से फेमस होने वाली टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की विनर रह चुकीं दीपिका कक्कड़ ने अपने बॉयफ्रेंड शोएब से साल 2018 में शादी रचाई थी। दुल्हन के रूप में दीपिका ने गुलाबी रंग का शरारा पहना था और वह इस ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

इसे भी पढ़ें: दीपिका कक्‍कड़ से सीखें आंखों के काले घेरे कम करने के आसान घरेलू उपाय

 

दिशा परमार

Create Image :

हाल ही में दिशा परमार ने सिंगर राहुल वैद्या से शादी रचाई है। अपनी शादी के दिन दिशा ने रेड कलर का पिकॉक स्टाइल लंहगा पहना था। लहंगे के गुलाबी दुपट्टे पर कढ़ाई की गई थी। अपने ब्राइडल लुक को दिशा ने नेकलेस, मांग टिक्का, नोज पिन, ईयररिंग्स और चूड़ियों से कंप्लीट किया था। 

कृतिका सेंगर

Create Image :

टीवी की फेमस एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने साल 2014 में बॉलीवुड के फेमस स्टार निकितिन धीर से शादी रचाई थी। कृतिका और निकितिन की मुलाकात फिल्म 'माई फादर गॉडफादर' की शूटिंग के दौरान हुई थी। अपनी शादी में कृतिका ने गुलाबी और लाल रंग का लहंगा पहना था। सुंदर कुंदन की ज्वेलरी और सिंपल मेकअप के साथ वह किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थी। 

अनीता हसनंदानी

Create Image :

टेलीविजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली अनीता हसनंदानी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहित से शादी रचाई थी। बता दें कि अनीता पंजाबी है और रोहित तेलुगु । क्योंकि यह दक्षिण भारतीय शादी थी, तो इसमें अनीता ने सुनहरे और सफेद रंग की कांजीवरम रेशम की साड़ी और अपने खूबसूरत बालों पर वज्र पहना था। वह अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।