Herzindagi Newsletter
रेसिपीज़, स्वास्थ्य, ब्यूटी, ट्रेवल और मनोरंजन से जुड़े विशेष अपडेट पाएं
By Pooja Sinha23 Aug 2019, 19:15 IST
हर हफ्ते के अंत के साथ एक और हफ्ते के अंत में हम बॉलीवुड के उन चेहरों पर नजर डालते हैं, जिन्हें अपने स्टाइलिश अवतार में देखा गया। और उन्होंने अपना खुद का स्टाइल स्टेटमेंट बनाया। जी हां अपनी फेवरेट एक्टर और एक्ट्रेस से जुड़ी जानकारी खासतौर पर उनका फैशन लुक्स लगभग हर कोई जानना चाहता है। इसलिए हम हर हफ्ते आपके लिए HerZindagi का डाइजेस्ट ऑफ द वीक लेकर आते हैं ताकि आपको अपने फेवरेट सेलेब्स के लुक्स के बारे में जानकारी मिल सकें। इस हफ्ते भी हम आपके लिए HerZindagi का वीकली फैशन डाइजेस्ट लेकर आए है। जिसमें आप पूरे हफ्ते के बेस्ट लुक सेलेब्स के बारे में जान सकेंगे। इस हफ्ते आपके फेवरेट सेलेब्स को कैजुअल अवतार में सिटी के आस-पास स्पाट किया गया। टिनसेल टाउन डीवाज़ ने अपने फ़्यूज़-फ़्री आउटफिट्स के साथ अपने लुक को फ्रेश और और मेकअप फ्री रखा। करीना कपूर खान से लेकर कंगना रनौत तक, इस हफ्ते बेस्ट ड्रेस सेलेब्स नजर आए।
इस हफ्ते सेलेब्स को उनके कैज़ुअल अवतार में देखा गया, जैसे आपको आमतौर पर देखने को नहीं मिलता है। आलिया भट्ट को कैजुअल, मेकअप-फ्री लुक में देखा गया। फिर भी, उनकी स्किन हमेशा की तरह ग्लो कर रही थी। सैफ अली खान, करीना और तैमूर 2 महीने बाद लंदन से लौटे। सैफ अपने नए लुक में अलग दिखे। कंगना को एक सिंपल अवतार में, बेज रंग के सूट पहने हुए एयर पोर्ट पर देखा गया। मलाइका को सैलून में और जिम के बाहर दो बार स्पॉट किया गया। वह हमेशा की तरह सुपर फिट लग रही थीं। जान्हवी को उनके पिलेट्स क्लॉस के बाद एक स्पोर्टी अवतार में देखा गया।
रेसिपीज़, स्वास्थ्य, ब्यूटी, ट्रेवल और मनोरंजन से जुड़े विशेष अपडेट पाएं