herzindagi

Happy Birthday: प्रियंका चोपड़ा के स्टाइलिश और ट्रेंडी Saree looks

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बहुत अच्छी फैशनिस्ता भी हैं। किसी ओकेजन में किस तरह की ड्रेस पहननी चाहिए और क्या लुक होना चाहिए प्रियंका चोपड़ा को बखूबी आता है। प्रियंका चोपड़ा जितनी स्टाइलिश वेस्टर्न आउटफिट्स में दिखती हैं उससे कहीं ज्यादा वह खूबसूरत इंडियन एथनिक लुक में लगती हैं। खासतौर पर प्रियंका चोपड़ा साड़ी में बेहद सुंदर नजर आती हैं। आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा के साड़ी के लेटेस्ट लुक्स दिखाएंगे। आप भी प्रियंका चोपड़ा के इन लुक्स को देख कर आइडिया ले सकती हैं। इसके साथ ही 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन होता है। बर्थ डे पर HerZindagi टीम की ओर से प्रियंका चोपड़ा को ढेर सारी बधाइयां।&nbsp; <div>&nbsp;</div>

Anuradha Gupta

Editorial

Updated:- 18 Jul 2019, 11:07 IST

सीजलिंग ग्रे साड़ी में प्रियंका चोपड़ा

Create Image :

फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी की डिजाइनर ग्रे साड़ी में प्रियंका चोपड़ा काफी सीजलिंग नजर आ रही हैं। यह साड़ी उन्होंने आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में पहनी थी। 

प्रियंका चोपड़ा इन पिंक साड़ी

Create Image :

जेठ जो जोनस  की शादी में प्रियंका किसी वेसटर्न लुक में नहीं बल्कि इंडियन लुक में नजर आईं। प्रियंका ने लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी थी वहीं निक ने ब्लैक कलर का सूट पहना था।

 

प्रियंका चोपड़ा का न्यूली मैरिड लुक

Create Image :

3 दिसंबर की सुबह शादी के बाद पहली बार जोधपुर के एअरपोर्ट प्रियंका चोपड़ा का पहला न्यूली वेड लुक नजर आया। उन्होंने फैशन डिजाइनर अबूजानी संदीप खोसला की डिजाइन की हुई खूबसूरत ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई थी। 

 

प्रियंका इन रेड साड़ी

Create Image :

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की प्री-एंगेजमेंट पार्टी में निक जोनस के साथ  डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला की रेड एंड सिल्वर साड़ी में नजर आई थीं प्रियंका चोपड़ा। 

 

प्रियंका चोपड़ा इन बेल्ट साड़ी

Create Image :

फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के लेटस्ट कलेक्शन से प्रियंका चोपड़ा ने चुनी यह फ्रिल बेल्ट साड़ी। इस लुक में वह बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। 

 

गोल्डन साड़ी में प्रियंका चोपड़ा

Create Image :

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के रिसेप्शन में गोल्डन साड़ी में पहुंची थीं प्रियंका चोपड़ा। इस लुक में वह बेहद ट्रेडिशनल नजर आ रही हैं। 

 

प्रियंका चोपड़ा का एथनिक अंदाज

Create Image :

ईशा अंबानी की इटली में हुई इंगेजमेंट सेरिमनी में निक जोनस और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ प्रियंका चोपड़ा का यह एथनिक अंदाज बेहद खूबसूरत है। 

 

ब्यूटी इन ब्लैक

Create Image :

प्रियंका चोपड़ा ने बेहद ग्लैमरस अंदाज में ब्लैक नेट पर सिल्वर वर्क वाली इस साड़ी का पहना है और वह इसमें बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

 

हैंडलूम साड़ी में प्रियंका चोपड़ा

Create Image :

प्रियंका चोपड़ा एक वेडिंग फंक्शन में स्लीवलेस ब्लाउज के साथ गोल्डन हैंडलूम साड़ी में नजर आईं। 

 

असामी सिल्क साड़ी में प्रियंका चोपड़ा

Create Image :

प्रियंका चोपड़ा असामी सिल्क साड़ी में बेहद ट्रेडिशनल नजर आ रही हैं। 

 
Happy Birthday: प्रियंका चोपड़ा के स्टाइलिश और ट्रेंडी Saree looks | priyanka chopra ki 10 stylish aur elegant saree looks | Herzindagi