
'कुमकुम भाग्य' फेम सृति झा की ये खूबसूरत तस्वीरें देखिए
'कुमकुम भाग्य' से घर-घर में पॉपुलर हुई सृति झा का हर अंदाज है बेहद ग्लैमरस। देखिए उनकी ये खूबसूरत तस्वीरें।

रेड ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज

सृति झा एथनिक ड्रेसेस को खूबसूरती से कैरी करती हैं। यहां लाल रंग के लहंगे और मैचिंग ब्लाउज और चुनरी में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
फुल स्लीव्स वाली शॉर्ट ड्रेस

अगर आप शॉर्ट ड्रेसेस में एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो सृति का यह लुक आपको यकीनन पसंद आएगा। यहां उन्होंने फुल स्लीव्स वाले नॉटेड टॉप के साथ ब्लैक कलर के लेस वाली स्कर्ट पहनी है।
शॉर्ट ब्लैक ड्रेस

सृति झा ने यहां ब्लैक कलर की लॉन्ग स्लीव्स वाली शॉर्ट ड्रेस पहनी है। सृति का यह कैजुअल अंदाज काफी दिलकश है।
पार्टी वाला लुक

रेड कलर का अनारकली सूट, गोल्डन बैंगल्स, बड़े-बड़े इयरिंग्स और बालों में गजरे वाला यह लुक सृति पर खूब फब रहा है। पार्टी के लिए यह लुक पूरी तरह से परफेक्ट है।
पिंक गाउन वाला लुक

अगर आप अपने लुक को डिफरेंट बनाना चाहती हैं तो सृति झा के इस पिंक गाउन वाले लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
दुल्हन वाला लुक

सिर पर मांग टीका, कानों में झुमके और गले में हार के साथ सृति झा का पिंक लहंगे पहने दुल्हन वाला लुक काफी खूबसूरत दिख रहा है।
मल्टीकलर्ड ड्रेस में सृति

मल्टीकलर फैब्रिक वाले लहंगे के साथ मरून ब्लाउज की मैचिंग और पिंक दुपट्टा सृति की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
शेडेड साड़ी वाला लुक

अगर आप साड़ी में एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो सृति झा के इस एथनिक लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां सृति ने ग्रीन कलर की शेडेड साड़ी पहनी है, जो स्टाइलिश लुक दे रही है।
शेड्स वाला कैजुअल लुक

समर्स में सृति के कैजुअल लुक से महिलाएं इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां उन्होंने विदाउट स्लीव्स वाली कंफर्टेबल मल्टीकलर्ड ड्रेस पहनी है, उस पर उनके शेड्स स्मार्ट लुक दे रहे हैं।
येलो साड़ी वाला लुक

अगर आप पार्टी में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो सृति झा की तरह येलो साड़ी पहन सकती हैं। सृति की इस साड़ी के साथ उनका कंट्रास्ट कलर वाला ब्लाउज भी खूब जम रहा है।